संदर्भ:
भारतीय नौसेना ने AIKEYME & IOS Sagar पहल के तहत अफ्रीका के साथ पहली बार समुद्री सहयोग कार्यक्रम शुरू किया है। यह अनूठी पहल भारत-अफ्रीका संबंधों को मजबूत करने और क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
AIKEYME & IOS Sagar पहल: हिंद महासागर में समुद्री सहयोग
- IOS Sagar (Indian Ocean Ship Sagar)
- परिचय: यह हिंद महासागर क्षेत्र (IOR) में समुद्री सुरक्षा सहयोग की एक पहल है।
- अवधि: 5 अप्रैल से 8 मई, 2025
- जहाज: INS Sunayna (एक ऑफशोर गश्ती पोत)
- भागीदार देश: भारत + 9 अफ्रीकी देश (कोमोरोस, केन्या, मेडागास्कर, मालदीव, मॉरीशस, मोज़ाम्बिक, सेशेल्स, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका)
- मुख्य गतिविधियाँ:
- महत्वपूर्ण बंदरगाहों का दौरा: डार-एस-सलाम (तंजानिया), नकाला (मोज़ाम्बिक), पोर्ट लुइस (मॉरीशस), पोर्ट विक्टोरिया (सेशेल्स), माले (मालदीव)
- संयुक्त गश्त: तंजानिया, मोज़ाम्बिक, मॉरीशस और सेशेल्स के विशेष आर्थिक क्षेत्र (EEZ) में समुद्री निगरानी।
- प्रशिक्षण: भारतीय नौसेना संस्थान, कोच्चि में अफ्रीकी नौसैनिकों को नौसेना संचालन, चौकसी (Watchkeeping), और सुरक्षा अभ्यास का प्रशिक्षण।
- AIKEYME (Africa-India Key Maritime Engagement)
- परिचय: ‘AIKEYME’ का अर्थ संस्कृत में ‘एकता‘ है। यह भारत और अफ्रीकी देशों के बीच समुद्री सहयोग को बढ़ाने के लिए एक प्रमुख पहल है।
- संयोजनकर्ता: भारतीय नौसेना और तंजानिया पीपुल्स डिफेंस फोर्स (TPDF)
- स्थान: डार-एस-सलाम, तंजानिया
- अवधि: छह दिन (मध्य अप्रैल 2025)
- शुभारंभ: भारत के रक्षा मंत्री द्वारा
- भागीदार देश: भारत + 10 अफ्रीकी देश (कोमोरोस, जिबूती, इरिट्रिया, केन्या, मेडागास्कर, मॉरीशस, मोज़ाम्बिक, सेशेल्स, दक्षिण अफ्रीका, तंजानिया)