Download Today Current Affairs PDF
हाल ही में, सर्वोच्च न्यायालय ने एक जनहित याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया, जिसमें Article 142 के तहत पुरुषों, ट्रांस व्यक्तियों और पशुओं के खिलाफ यौन अपराधों को भारतीय न्याय संहिता (BNS) में शामिल करने की मांग की गई थी। न्यायालय ने यह कहते हुए इस याचिका को अस्वीकार कर दिया कि ऐसे मामलों में न्यायपालिका के बजाए विधायिका को निर्णय लेना चाहिए।
Article 142: सर्वोच्च न्यायालय की असाधारण शक्तियाँ
- Article 142 भारतीय संविधान के तहत सर्वोच्च न्यायालय को असाधारण अधिकार प्रदान करता है, जिससे वह किसी भी मामले में पूर्ण न्याय सुनिश्चित कर सके।
- इसका मुख्य उद्देश्य ऐसे मामलों में न्याय प्रदान करना है जहां मौजूदा कानूनी प्रावधान पर्याप्त नहीं होते या न्याय के मार्ग में अवरोध उत्पन्न करते हैं।
- यह प्रावधान सर्वोच्च न्यायालय को इस शक्ति से सशक्त बनाता है कि वह न केवल कानूनी मामलों का निपटारा कर सके बल्कि सामाजिक और नैतिक न्याय को भी सुनिश्चित कर सके।
Article 142(1) का महत्व:
- Article 142(1) के तहत सर्वोच्च न्यायालय को यह अधिकार है कि वह अपने समक्ष लंबित किसी भी मामले में पूर्ण न्याय के लिए आवश्यक आदेश या डिक्री पारित कर सके।
- इसके तहत पारित आदेश भारत के सभी हिस्सों में लागू होते हैं, और संसद द्वारा बनाए गए कानून के अनुसार इसे लागू किया जाता है।
- जब तक संसद द्वारा ऐसा कोई कानून नहीं बनाया जाता, तब तक राष्ट्रपति द्वारा जारी आदेश के अनुसार इसे लागू किया जाता है।
Article 142का विशेष उपयोग:
- सर्वोच्च न्यायालय इस शक्ति का प्रयोग उन मामलों में करता है, जहाँ मौजूदा कानून या विधायी प्रावधान पर्याप्त नहीं होते।
- इस अनुच्छेद का उपयोग उन स्थितियों में किया जाता है, जब न्यायालय महसूस करता है कि न्याय की पूर्णता के लिए असाधारण हस्तक्षेप आवश्यक है।
- हालांकि, यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि Article 142 का उपयोग मूल कानून को प्रतिस्थापित करने के लिए नहीं किया जा सकता है।
महत्वपूर्ण मामले जहां Article 142का उपयोग किया गया:
- बाबरी मस्जिद मामला: सर्वोच्च न्यायालय ने राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामले में Article 142 का उपयोग करते हुए विवादित भूमि को केंद्र सरकार द्वारा गठित ट्रस्ट को सौंपने का निर्देश दिया था। इस ऐतिहासिक निर्णय में Article 142 ने न्यायिक प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
- भोपाल गैस त्रासदी: भोपाल गैस कांड, जो भारत के सबसे घातक औद्योगिक आपदाओं में से एक था, में पीड़ितों को उचित मुआवजा दिलाने के लिए सर्वोच्च न्यायालय ने Article 142 का प्रयोग किया। यूनियन कार्बाइड बनाम केंद्र सरकार मामले में कोर्ट ने मुआवजा देने का आदेश पारित किया।
भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 के बारे में:भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023, भारतीय दंड संहिता 1860 (IPC) को प्रतिस्थापित करने वाला एक महत्वपूर्ण अधिनियम है। इसने कई प्रावधानों में बदलाव किए हैं, नए अपराधों को शामिल किया है, और कुछ पुराने अपराधों को समाप्त किया है। BNS 2023 ने IPC की 511 धाराओं को शामिल किया है, जबकि अधिकांश IPC के प्रावधानों को बनाए रखा गया है। नवीन अपराध:
विलोपन:
अन्य संशोधन:
प्रमुख मुद्दे:
|
निष्कर्ष: Article 142 भारतीय न्यायपालिका को ऐसी असाधारण शक्तियाँ प्रदान करता है, जो न्याय के उच्चतम मानकों को बनाए रखने में सहायक होती हैं। हालांकि, इसका उपयोग केवल विशेष परिस्थितियों में किया जाता है, जहां न्यायालय को लगता है कि मौजूदा कानूनी प्रावधान न्याय की पूर्ति के लिए अपर्याप्त हैं।
Explore our Books: https://apnipathshala.com/product-category/books/
Explore Our test Series: https://tests.apnipathshala.com/