संदर्भ:
नई दिल्ली में आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक-प्लस (ADMM-Plus) के आतंकवाद-रोधी विशेषज्ञ कार्य समूह (EWG on CT) की 14वीं बैठक आयोजित की गई।
आसियान (ASEAN – Association of Southeast Asian Nations)
- परिचय: आसियान एक क्षेत्रीय अंतर-सरकारी संगठन है जिसका उद्देश्य राजनीतिक, आर्थिक और सुरक्षा सहयोग को बढ़ावा देना है।
- स्थापना: 8 अगस्त, 1967 को बैंकॉक, थाईलैंड में।
- स्थापना दस्तावेज़: आसियान घोषणा (बैंकॉक घोषणा)।
- मुख्यालय: जकार्ता, इंडोनेशिया।
- मोटो:“एक दृष्टि, एक पहचान, एक समुदाय।”
सदस्य देश (10 देश):
- स्थापना के सदस्य (1967):इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड।
- बाद में शामिल हुए:
- ब्रुनेई (1984),
- वियतनाम (1995),
- लाओस और म्यांमार (1997),
- कंबोडिया (1999)।
आर्थिक और जनसांख्यिकीय ताकत:
- कुल जनसंख्या: 662 मिलियन (2022)।
- कुल GDP: $3.2 ट्रिलियन (2022)।
आसियान की संस्थागत संरचना:
- आसियान शिखर सम्मेलन (ASEAN Summit): सालाना बैठक होती है जिसमें क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा और नीति निर्धारण होता है। अध्यक्षता बारी-बारी से होती है।
- आसियान समन्वय परिषद: आसियान समझौतों और निर्णयों के कार्यान्वयन की निगरानी करता है।
- आसियान सचिवालय (ASEAN Secretariat):आसियान की गतिविधियों और पहलों में सहायता और समर्थन प्रदान करता है।
- आसियान क्षेत्रीय मंच (ASEAN Regional Forum – ARF):
- राजनीतिक और सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा का मंच।
- भारत ने 1996 में इसमें भाग लिया।
- निर्णय लेने की प्रक्रिया: परामर्श और सहमति के आधार पर।
आसियान–भारत संबंध (ASEAN–India relations):
- भारत की भागीदारी:
- 1992 में सेक्टोरल डायलॉग पार्टनर।
- 1996 में पूर्ण डायलॉग पार्टनर।
- 1996 में आसियान क्षेत्रीय मंच (ARF) में शामिल हुआ।
- आसियान–भारत मुक्त व्यापार समझौता (FTA): 2009 (माल) और 2014 (सेवाएं और निवेश)।
- आसियान–भारत रणनीतिक साझेदारी: 2012 में स्थापित।
- ADMM-Plus में भागीदारी: ASEAN Defence Ministers’ Meeting-Plus।