Download Today Current Affairs PDF
बाल्ड ईगल को अब आधिकारिक तौर पर अमेरिका का राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया गया है। यह पक्षी अमेरिका की आजादी, शक्ति और गौरव का प्रतीक माना जाता है और लंबे समय से अमेरिकी संस्कृति का अहम हिस्सा रहा है।
बॉल्ड ईगल (Bald Eagle):
बॉल्ड ईगल उत्तरी अमेरिका का मूल निवासी पक्षी है और इसे अमेरिका का राष्ट्रीय पक्षी और प्रतीक माना जाता है। इसे इसकी अनूठी उपस्थिति और प्रतीकात्मक महत्व के लिए जाना जाता है।
विशेषताएं:
रूप–रंग:
- बॉल्ड ईगल का सिर और पूंछ सफेद होते हैं, जबकि शरीर और पंख गहरे भूरे रंग के होते हैं।
- इसकी चोंच पीली, बड़ी और मुड़ी हुई होती है।
- इसके पंजे मजबूत और नुकीले होते हैं, जो इसे शिकार करने में मदद करते हैं।
आकार और वजन:
- लंबाई: 70-102 सेंटीमीटर
- पंखों का फैलाव: लगभग 180-230 सेंटीमीटर
- वजन: 3 से 6 किलोग्राम (मादा का वजन नर से अधिक होता है)।
आहार:
- बॉल्ड ईगल मांसाहारी पक्षी है।
- मुख्य रूप से मछलियां इसका प्राथमिक भोजन हैं।
- यह जल पक्षियों का शिकार करता है और मृत जानवरों (कैरियन) को भी खाता है।
प्रतीकात्मक महत्व:
अमेरिकी प्रतीक:
- बॉल्ड ईगल को 1782 में अमेरिका के ग्रेट सील पर राष्ट्रीय प्रतीक के रूप में अपनाया गया।
- यह शक्ति, स्वतंत्रता और स्वायत्तता का प्रतीक है।
- इसे आधिकारिक दस्तावेज़ों, संधियों और राष्ट्रपति आदेशों में उपयोग किया जाता है।
वितरण और निवास:
- यह कनाडा, अमेरिका, मेक्सिको और फ्रेंच द्वीप क्षेत्र सेंट पियरे और मिकेलोन में प्रजनन करता है।
- यह मुख्य रूप से झीलों, नदियों, तटीय क्षेत्रों और जंगलों के पास पाया जाता है।
संरक्षण प्रयास:
- राष्ट्रीय प्रतीक अधिनियम (1940): बॉल्ड ईगल को बचाने के लिए इस अधिनियम के तहत इसे बेचना या शिकार करना अवैध है।
- IUCN रेड लिस्ट:
- इसे “कम चिंताजनक” (Least Concern) श्रेणी में सूचीबद्ध किया गया है।
- अमेरिका में संरक्षित क्षेत्रों और कानूनों के तहत इनकी संख्या में वृद्धि हुई है।