Apni Pathshala

H-1B वीजा क्या है?

Download Today Current Affairs PDF

अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा का समर्थन किया है, लेकिन उन्होंने इसे अमेरिकी नौकरियों की सुरक्षा के साथ संतुलित करने पर जोर दिया है।

H-1B वीजा क्या है?

  • वीजा का उद्देश्य:
    • H-1B वीजा एक गैर-आप्रवासी वीजा है।
    • यह वीजा अमेरिकी कंपनियों को विशेष क्षेत्रों में सैद्धांतिक या तकनीकी विशेषज्ञता वाले स्नातक स्तर के कर्मचारियों को नियुक्त करने की अनुमति देता है।
    • यह वीजा एक निश्चित अवधि के लिए होता है।
  • विदेशी नागरिकों के लिए वीजा:
    • अमेरिका में प्रवेश करने वाले विदेशी नागरिकों को दो प्रकार के वीजा की आवश्यकता होती है:
      • गैरआप्रवासी वीजा: अस्थायी प्रवास के लिए।
      • आप्रवासी वीजा: स्थायी निवास के लिए।
  • अस्थायी कार्य वीजा:
    • H-1B वीजा अस्थायी प्रवास के लिए होता है।
    • यह उन व्यक्तियों के लिए होता है जो सीमित समय के लिए अमेरिका में रोजगार करना चाहते हैं।
    • यह वीजा स्थायी या अनिश्चित स्थिति के लिए नहीं होता।

H-1B वीज़ा कार्यक्रम विधेयक (Bill):

  • अमेरिकी श्रमिकों को प्राथमिकता:
    • कंपनियों को अमेरिकी श्रमिकों को भर्ती करने के लिए प्रोत्साहित किया गया है।
    • H-1B या L-1 वीज़ा धारकों द्वारा अमेरिकी श्रमिकों को प्रतिस्थापित करना प्रतिबंधित है।
  • H-1B वीज़ा धारकों की न्यूनतम वेतन सीमा बढ़ाना:
    • वीज़ा धारकों का न्यूनतम वार्षिक वेतन $60,000 से बढ़ाकर $1,00,000 करने का प्रस्ताव।
    • यह औसत अमेरिकी वेतन के साथ संतुलन बनाएगा।
    • लाभ के आधार पर दुरुपयोग को रोकने और योग्य कंपनियों को सही कर्मचारी रखने में मदद करेगा।
  • मास्टर डिग्री छूट समाप्त करना:
    • वर्तमान में, मास्टर डिग्री वाले कर्मचारियों के लिए कंपनियों को अधिक कागजी कार्यवाही नहीं करनी होती।
    • विधेयक मास्टर डिग्री से जुड़ी छूट को समाप्त करने का प्रस्ताव करता है क्योंकि इसे विदेशी श्रमिक आसानी से प्राप्त कर लेते हैं।
  • कर्मचारी अनुपात पर प्रतिबंध: अगर किसी कंपनी में 50 से अधिक कर्मचारी हैं और उनमें से 50% से ज्यादा H-1B और L-1 वीज़ा धारक हैं, तो ऐसी कंपनियों को नए H-1B कर्मचारियों को नियुक्त करने की अनुमति नहीं होगी।

H-1B वीज़ा भारतीयों को कैसे लाभ पहुंचाता है?

  • भारतीयों का योगदान:
    • H-1B वीज़ा के सबसे बड़े लाभार्थी भारतीय हैं।
    • वित्तीय वर्ष 2023 में, 72.3% H-1B वीज़ा अनुमोदन (लगभग 79 लाख) भारतीयों को प्राप्त हुए।
  • रोजगार क्षेत्र:
    • 65%भारतीय कंप्यूटर से जुड़े कार्यक्षेत्र में कार्यरत हैं।
    • अन्य क्षेत्र:
      • वास्तुकला/इंजीनियरिंग: 5%
    • शिक्षा: 6%
  • मध्य वार्षिक वेतन: वर्ष 2023 में H-1B धारकों का औसत वार्षिक वेतन $118,000 था।

प्रवृत्तियां और नीति बदलाव:

  • प्रवेश प्रवृत्ति (Admission Trends):
    • COVID-19 से पहले वृद्धि:
      • 2018: 5.70 लाख।
      • 2019: 6.01 लाख।
    • COVID-19 के दौरान गिरावट:
      • 2020: 3.68 लाख।
      • 2021: 1.48 लाख।
    • COVID-19 के बाद सुधार:
      • 2022: 4.10 लाख।
      • 2023: 7.55 लाख।
    • अस्वीकृति दर (Denial Rates):
      • ट्रंप कार्यकाल में बढ़ोतरी:
        • 2016: 6%
        • 2018: 24%
      • बाद में गिरावट:
        • 2021: 4%
        • 2022: 2%

ट्रंप कार्यकाल में अस्वीकृत आवेदनों को अपील के बाद अक्सर मंजूरी दी गई।

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Posts

Scroll to Top