Download Today Current Affairs PDF
संदर्भ:
हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2025: सिंगापुर ने फिर से दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की सूची में पहला स्थान हासिल कर लिया है। हेनली पासपोर्ट इंडेक्स के अनुसार, सिंगापुर के पासपोर्ट धारक बिना वीजा के 227 में से 195 देशों की यात्रा कर सकते हैं।
हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2025 में भारत की रैंकिंग:
- 2025 रैंक:
- 85वां स्थान।
- 57 देशों में वीज़ा-फ्री पहुंच।
- हालिया रुझान:
- 2021 में 90वें स्थान से सुधार कर 2024 में 80वें स्थान पर पहुंचा।
- 2025 में 85वें स्थान पर गिरावट।
हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2024:
- परिचय:
- दुनिया के पासपोर्ट्स की मूल और अधिकारिक रैंकिंग।
- बिना वीज़ा के पहुंच योग्य स्थलों पर आधारित।
- 2006 में हेनले एंड पार्टनर्स वीज़ा रिस्ट्रिक्शन्स इंडेक्स (HVRI) के रूप में शुरू हुआ।
- डेटा और कवरेज:
- 199 पासपोर्ट और 227 यात्रा गंतव्य शामिल।
- पासपोर्ट का वीज़ा-फ्री ‘स्कोर’ उन देशों की संख्या से तय होता है, जहां वीज़ा के बिना पहुंचा जा सकता है।
- प्रामाणिकता:
- अंतरराष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ (IATA) और हेनले एंड पार्टनर्स के अनुसंधान पर आधारित।
- पासपोर्ट रैंकिंग और वैश्विक गतिशीलता का मानक संदर्भ उपकरण।