संदर्भ:
अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति: कर्स्टी कोवेन्ट्री को IOC अध्यक्ष चुना गया, जिससे वह वैश्विक ओलंपिक संस्था का नेतृत्व करने वाली पहली महिला और पहली अफ्रीकी बनीं।
अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (International Olympic Committee – IOC) के बारे में :
स्थापना और मुख्यालय:
- स्थापना: 1894 में पियरे डी कुबर्टिन (Pierre de Coubertin) द्वारा प्राचीन ग्रीक ओलंपिक को पुनर्जीवित करने के लिए।
- मुख्यालय: लॉज़ेन, स्विट्ज़रलैंड (Lausanne, Switzerland)।
- उद्देश्य: “खेल के माध्यम से एक बेहतर दुनिया का निर्माण करना” (Building a Better World through Sport)।
भूमिकाएं और जिम्मेदारियाँ:
- ओलंपिक खेलों का संचालन: ग्रीष्मकालीन, शीतकालीन और युवा ओलंपिक खेलों का आयोजन।
- राष्ट्रीय ओलंपिक समितियों (NOCs) की देखरेख: विश्वभर में सभी NOCs को नियंत्रित करना।
- ओलंपिक चार्टर का पालन सुनिश्चित करना: सभी देशों और आयोजकों द्वारा नियमों का पालन करना।
अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) सत्र:
- यह IOC सदस्यों की वार्षिक बैठक होती है, जिसमें महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाते हैं।
- सदस्य:101 मतदान सदस्य + 45 मानद सदस्य।
- निर्णय लिए जाते हैं:
- ओलंपिक चार्टर में संशोधन।
- IOC के अध्यक्ष और कार्यकारी बोर्ड का चुनाव।
- भविष्य के ओलंपिक खेलों के मेज़बान शहर का चयन।
ओलंपिक के मेज़बान देश का चयन प्रक्रिया:
- अनौपचारिक संवाद (Informal dialogue): IOC इच्छुक देशों के साथ संभावित निविदाओं (bids) पर चर्चा करता है।
- लक्षित संवाद (Targeted dialogue):IOC का कार्यकारी बोर्ड “पसंदीदा मेज़बान” (preferred host) को अपनी योजना में सुधार करने के लिए आमंत्रित करता है।
- समय सीमा की कोई बाध्यता नहीं:अंतिम चयन में राजनीतिक, आर्थिक और पर्यावरणीय कारणों के आधार पर कई वर्ष लग सकते हैं।
प्रमुख चयन मानदंड:
- वित्तीय रणनीति और वित्तीय स्थिरता।
- बुनियादी ढांचे की तैयारी (परिवहन, स्थलों, आवास की सुविधा)।
- स्थानीय विकास लक्ष्यों के साथ संरेखण।
- जन समर्थन और सामाजिक-आर्थिक कारक।