संदर्भ:
ब्लैक सी समझौता: रूस और यूक्रेन ने अमेरिका की मध्यस्थता में सऊदी अरब के रियाद में हुई शांति वार्ता के बाद काला सागर और ऊर्जा सुविधाओं पर नौसैनिक संघर्षविराम पर सहमति जताई है।
ब्लैक सी समझौता (Black Sea Deal) क्या है?
- सुरक्षित नौवहन (Safe Navigation)
- रूस और यूक्रेन ने सहमति व्यक्त की है कि काला सागर (Black Sea) में वाणिज्यिक जहाजों (Commercial Vessels) का सैन्य उद्देश्यों के लिए उपयोग नहीं किया जाएगा।
- दोनों देशबल प्रयोग (Use of Force) को समाप्त करने और नौवहन मार्गों को सुरक्षित रखने पर सहमत हुए हैं।
- ऊर्जा सुविधाओं पर हमले की रोक (Ban on Strikes over Energy Facilities)
- दोनों देशों कीतेल और गैस पाइपलाइनों, भंडारण स्थलों, तेल शोधन संयंत्रों (Oil Refineries) और बिजली वितरण प्रणालियों को निशाना नहीं बनाया जाएगा।
- परमाणु संयंत्र (Nuclear Power Plants) और जलविद्युत बांध (Hydroelectric Dams) भी संरक्षित रहेंगे।
- रूसी कृषि उत्पादों पर प्रतिबंध हटाने की पहल
- अमेरिका नेरूसी कृषि और उर्वरक निर्यात को वैश्विक बाजार तक पहुंच देने में मदद करने का वादा किया है।
- प्रत्यक्ष प्रतिबंध (Direct Sanctions) नहीं लगाए गए हैं, लेकिन रूस के अंतरराष्ट्रीय भुगतान प्रणालियों (Payment Systems) तक पहुंच सीमित की गई थी।
- ब्लैक सी ग्रेन इनिशिएटिव की बहाली (Resumption of Black Sea Grain Initiative): यह समझौता पहले के ब्लैक सी ग्रेन इनिशिएटिव (Black Sea Grain Initiative) की बहाली का हिस्सा है, जो वैश्विक खाद्य आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए किया गया था।
ब्लैक सी (Black Sea) के बारे में:
- भौगोलिक स्थिति (Geographical Location)
- ब्लैक सी (Black Sea), जिसे यूक्सीन सागर (Euxine Sea) भी कहा जाता है, दुनिया की प्रमुख अंतर्देशीय (Inland) समुद्रों में से एक है।
- यह पूर्वी यूरोप (Eastern Europe) और पश्चिमी एशिया (Western Asia) के बीच स्थित एक महत्वपूर्ण जल निकाय है।
- समुद्र से घिरे क्षेत्र को ब्लैक सी रीजन कहा जाता है।
- प्राकृतिक सीमाएँ (Natural Boundaries)
- दक्षिण में पोंटिक (Pontic), पूर्व में कॉकसस, और उत्तर में क्रीमियन पहाड़ियां इसे घेरे हुए हैं।
- ब्लैक सी का तुर्की जलडमरूमध्य प्रणाली (Turkish Straits System) – डार्डानेल्स (Dardanelles), बोस्फोरस (Bosporus) और मारमारा सागर के माध्यम से भूमध्य सागर से संपर्क है।
- यह कर्च जलडमरूमध्य (Strait of Kerch) के जरिए एजोव सागर (Sea of Azov) से जुड़ा हुआ है।
- सीमावर्ती देश (Bordering Countries)
- रूस (Russia)
- यूक्रेन (Ukraine)
- जॉर्जिया (Georgia)
- तुर्की (Turkey)
- बुल्गारिया (Bulgaria)
- रोमानिया (Romania)
- जल निकासी प्रणाली : ब्लैक सी का पानी एजियन सागर और विभिन्न जलडमरूमध्य के माध्यम से भूमध्य सागर में प्रवाहित होता है।