Download Today Current Affairs PDF
संदर्भ:
दिल्ली पुलिस ने महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकने और सुरक्षा बढ़ाने के लिए ‘शिष्टाचार‘ एंटी–ईव टीजिंग स्क्वॉड गठित करने की घोषणा की है। यह पहल राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
Shishtachar Squad (शिष्टाचार स्क्वाड):
शिष्टाचार स्क्वाड दिल्ली पुलिस की एक पहल है, जिसका उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा में सुधार करना है। यह उत्तर प्रदेश के एंटी-रोमियो स्क्वाड से प्रेरित है और इसके अंतर्गत रोकथाम, हस्तक्षेप और पीड़ित सहायता जैसे विभिन्न उपाय शामिल हैं।
मुख्य विशेषताएँ:
- संरचना: प्रत्येक स्क्वाड में एक इंस्पेक्टर, एक सब-इंस्पेक्टर, पाँच पुरुष अधिकारी, चार महिला अधिकारी और एंटी-ऑटो थेफ्ट स्क्वाड की तकनीकी सहायता शामिल होगी।
- क्षेत्र की पहचान: जिले के डीसीपी (DCP) उन स्थानों और क्षेत्रों की सूची तैयार करेंगे, जहाँ महिलाओं की सुरक्षा के लिए खतरे की संभावना अधिक होती है।
- गश्त: स्क्वाड प्रतिदिन कम से कम दो संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त करेगा और वहाँ जागरूकता अभियान चलाएगा।
- अचानक जाँच: सादी वर्दी में अधिकारी सार्वजनिक परिवहन में अचानक निरीक्षण करेंगे और डीटीसी (DTC) स्टाफ से बातचीत कर उत्पीड़न के मामलों की रिपोर्टिंग को प्रोत्साहित करेंगे।
‘शिष्टाचार‘ परियोजना: ऐतिहासिक और राजनीतिक पृष्ठभूमि
- चुनावी वादा: 2025 दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी के घोषणापत्र में ‘एंटी–रोमियो स्क्वॉड‘ बनाने और CCTV निगरानी बढ़ाने का वादा किया गया था।
- दिल्ली पुलिस की पहल: यह पहल नागरिक सुरक्षा और अपराध रोकथाम को सशक्त बनाने की दिशा में एक कदम है।
- महिला सुरक्षा पर जोर: इस अभियान का मुख्य लक्ष्य महिलाओं के लिए राष्ट्रीय राजधानी को सुरक्षित बनाना, पीड़ित सहायता को मजबूत करना और रियल-टाइम कार्रवाई सुनिश्चित करना है।
- उत्तर प्रदेश मॉडल से प्रेरणा: 2017 में उत्तर प्रदेश पुलिस के ‘एंटी-रोमियो’ अभियान की तर्ज पर इसे लागू किया गया है, जिसका उद्देश्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और शैक्षणिक संस्थानों में महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकना था।