संदर्भ:
राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन (National Technical Textiles Mission) ने अपनी 5वीं वर्षगांठ पूरी की। यह मिशन तकनीकी वस्त्रों के अनुसंधान, नवाचार और घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया गया था।
तकनीकी वस्त्र / Technical Textiles:
- परिभाषा: तकनीकी वस्त्र (Technical Textiles) ऐसे वस्त्र होते हैं, जो सौंदर्य या सजावट के बजाय तकनीकी प्रदर्शन और कार्यात्मक गुणों के लिए बनाए जाते हैं।
- मुख्य विशेषताएँ:
- मजबूती, लचीलापन, इन्सुलेशन, निस्पंदन और सुरक्षा (Protection) प्रदान करते हैं।
- इनमें अरैमिड्स (Aramids), कार्बन फाइबर (Carbon Fiber) और नॉन–वोवेन्स (Nonwovens) जैसी उन्नत फाइबर तकनीक का उपयोग किया जाता है।
- प्रयोग: ऑटोमोबाइल (Car Parts), निर्माण सामग्री (Building Materials), चिकित्सा उपकरण (Medical Equipment), सुरक्षा उपकरण (Safety Gear) आदि में उपयोग होते हैं।
राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन (NTTM):
- शुरुआत: 2020, वस्त्र मंत्रालय द्वारा, भारत में तकनीकी वस्त्रों को बढ़ावा देने के लिए।
- भारत सरकार द्वारा इसे ‘सूर्योदय क्षेत्र‘ (Sunrise Sector) माना गया है।
- प्रमुख घटक:
- अनुसंधान, नवाचार और विकास: नए सामग्री (Materials) और प्रक्रियाओं (Processes) पर R&D को समर्थन।
- प्रचार और बाजार विकास: तकनीकी वस्त्रों को अपनाने में वृद्धि, बाजार प्रचार और अंतरराष्ट्रीय सहयोग।
- निर्यात संवर्धन: तकनीकी वस्त्रों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए विशेष निर्यात परिषद (Export Council)।
- शिक्षा, प्रशिक्षण और कौशल विकास (Education, Training & Skill Development): प्रमुख संस्थानों और उद्योगों में शिक्षा, कौशल प्रशिक्षण और इंटर्नशिप को प्रोत्साहन।