Download Today Current Affairs PDF
संदर्भ:
यूनेस्को ने भारत के छह नए स्थलों को अपनी अस्थायी सूची में जोड़ा है, जिससे देश की कुल सूचीबद्ध स्थलों की संख्या 62 हो गई है।
यूनेस्को की अस्थायी सूची :
Tentative List: यह सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहर स्थलों की सूची होती है, जिन्हें कोई देश UNESCO World Heritage Status के लिए नामांकित करना चाहता है।
स्थलों को सूची में जोड़ने की प्रक्रिया:
- OUV मानदंड: स्थल का अद्वितीय वैश्विक मूल्य (OUV) होना आवश्यक।
- समय सीमा: नामांकन से 1 साल पहले सूची प्रस्तुत करना ।
- समीक्षा: हर 10 साल में पुनरीक्षण की सिफारिश की जाती है।
भारत की UNESCO Tentative List में जोड़े गए छह नए स्थल:
- कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान (छत्तीसगढ़)
- यह जैव विविधता से भरपूर क्षेत्र है, जिसमें दुर्लभ चूना पत्थर की गुफाएँ और घने जंगल शामिल हैं।
- बस्तर हिल मैना जैसी विशिष्ट प्रजातियों का घर है।
- मुधुमल मेगालिथिक मेनहिर्स (तेलंगाना): यह प्राचीन कब्रिस्तान है जिसमें प्रागैतिहासिक मेगालिथिक संरचनाएँ हैं।
- अशोक के शिलालेख स्थल (Multiple States)
- सम्राट अशोक द्वारा निर्मित स्तंभ और शिलालेख।
- बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा और कर्नाटक में फैले हुए हैं, जो मौर्य शासन और बौद्ध शिक्षाओं को दर्शाते हैं।
- चौसठ योगिनी मंदिर (Serial Nomination) (Multiple States)
- गोलाकार मंदिर जो 64 योगिनी देवियों को समर्पित हैं और तांत्रिक महत्व के लिए प्रसिद्ध हैं।
- मध्य प्रदेश, ओडिशा और उत्तर प्रदेश में पाए जाते हैं।
- गुप्त मंदिर (Serial Nomination) (उत्तरी भारत)
- गुप्त काल (4वीं – 6वीं शताब्दी ईस्वी) की शास्त्रीय भारतीय मंदिर वास्तुकला का प्रतिनिधित्व करते हैं।
- इन मंदिरों में बारीक नक्काशी, शिखर और कलात्मक उत्कृष्टता देखने को मिलती है।
- बुंदेला राजाओं के किले–महल (मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश)
- बुंदेला राजपूतों द्वारा निर्मित मध्यकालीन किले-महल।
- प्रमुख संरचनाओं में ओरछा किला और दतिया महल शामिल हैं, जो राजपूत और मुगल स्थापत्य शैली का मिश्रण दर्शाते हैं।