Apni Pathshala

दिल्ली पुलिस में पूर्व-अग्निवीरों के लिए 20% कोटा (20% quota for ex-fire warriors in Delhi Police) | Ankit Avasthi Sir

20% quota for ex-fire warriors in Delhi Police

20% quota for ex-fire warriors in Delhi Police

संदर्भ:

हाल ही में दिल्ली के उपराज्यपाल (LG) विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल (पुरुष) की सीधी भर्ती में 20% सीटें पूर्व-अग्निवीरों (Ex-Agniveers) के लिए आरक्षित करने के ऐतिहासिक प्रस्ताव को मंजूरी दी है। यह निर्णय अग्निवीर योजना के तहत 4 साल की सेवा पूरी करने वाले युवाओं को मुख्यधारा की पुलिस सेवा में शामिल करने के लिए लिया गया है।

प्रस्ताव के मुख्य बिंदु:

  • निर्णय: यह प्रस्ताव मुख्य रूप से “दिल्ली पुलिस (नियुक्ति और भर्ती) नियम, 1980” के नियम 9 में संशोधन के माध्यम से लागू किया गया है।
  • आरक्षण का प्रावधान (Reservation Provision): दिल्ली पुलिस में पुरुष कांस्टेबल (कार्यकारी) के कुल स्वीकृत पदों (वर्तमान में 42,451) में से 20% पद अब पूर्व-अग्निवीरों के लिए आरक्षित होंगे। यह कोटा सीधी भर्ती (Direct Recruitment) के माध्यम से भरा जाएगा।
  • आयु सीमा में छूट (Age Relaxation): सामान्य उम्मीदवारों के लिए निर्धारित 18-25 वर्ष की आयु सीमा में पूर्व-अग्निवीरों को 3 वर्ष की अतिरिक्त छूट दी जाएगी। विशेष रूप से, अग्निपथ योजना के पहले बैच के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की आयु छूट प्रदान की जाएगी।
  • शारीरिक परीक्षण से छूट (Exemption from PET): पूर्व-अग्निवीरों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test – PET) से पूरी तरह छूट दी गई है, क्योंकि वे पहले ही भारतीय सशस्त्र बलों में कठोर प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके होते हैं।

अग्निपथ योजना क्या हैं?

    • अवधारणा: जून 2022 में शुरू की गई यह योजना सशस्त्र बलों (थल, नौ और वायु सेना) में 4 वर्ष के अल्पकालिक सेवा मॉडल (Tour of Duty) पर आधारित है।
    • पात्रता: उम्मीदवारों की आयु 17.5 से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को ‘अग्निवीर’ कहा जाता है।
    • अवधारण (Retention): 4 वर्ष पूरे होने पर, अधिकतम 25% अग्निवीरों को योग्यता के आधार पर नियमित सेवा (अतिरिक्त 15 वर्ष) के लिए चुना जाता है, जबकि शेष 75% नागरिक जीवन में लौट जाते हैं।
  • महत्व:
  • युवा प्रोफाइल: भारतीय सेना की औसत आयु 32 से घटाकर 26 वर्ष करना, जिससे बल अधिक चुस्त और तकनीक-प्रेमी बने।
  • राजकोषीय सुधार: बढ़ते वेतन और पेंशन बिल (Defence Pension Bill) को कम करना ताकि रक्षा आधुनिकीकरण के लिए अधिक धन उपलब्ध हो सके।
  • नागरिक समाज का सशक्तिकरण: समाज को अनुशासित और सैन्य-प्रशिक्षित युवा कार्यबल प्रदान करना। 
  • चुनौतियां: 
    • नौकरी की असुरक्षा: 4 साल बाद शेष 75% अग्निवीरों के भविष्य और पेंशन लाभ न होने को लेकर चिंताएं।
    • प्रशिक्षण की अवधि: नियमित प्रशिक्षण की तुलना में मात्र 6 महीने का प्रशिक्षण सैन्य दक्षता को प्रभावित कर सकता है।

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Posts

Scroll to Top