Apni Pathshala

भारत-अमरीका संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण ‘युद्ध अभ्यास-2024’

भारत और अमेरिका के बीच संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण ‘युद्ध अभ्यास-2024‘ का 20वां संस्करण राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में विदेशी प्रशिक्षण केंद्र में प्रारंभ हुआ। यह युद्धाभ्यास 9 से 22 सितंबर 2024 तक जारी रहेगा। यह अभ्यास वर्ष 2004 से प्रतिवर्ष भारत और अमेरिका के बीच बारी-बारी से आयोजित किया जा रहा है।

  • सैन्य ताकत और भागीदार:
    • इस संस्करण में सैन्य शक्ति और उपकरणों के संदर्भ में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है।
    • भारतीय सेना की टुकड़ी, जिसमें राजपूत रेजिमेंट की एक बटालियन और अन्य शाखाओं के कर्मी शामिल हैं, कुल 600 सैनिकों का प्रतिनिधित्व करती है।
    • अमेरिकी सेना की टुकड़ी, जिसमें अलास्का स्थित 11वीं एयरबोर्न डिवीजन की 1-24 बटालियन के सैनिक शामिल हैं, समान शक्ति का प्रतिनिधित्व करती है।
  • अभ्यास का उद्देश्य और फोकस:
    • इस संयुक्त अभ्यास का मुख्य उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अध्याय VII के तहत आतंकवाद विरोधी अभियान चलाने के लिए दोनों पक्षों की संयुक्त सैन्य क्षमता को सुदृढ़ करना है।
    • यह अभ्यास विशेष रूप से अर्ध-रेगिस्तानी वातावरण में संचालन पर केंद्रित है।
  • सामरिक अभ्यास और गतिविधियाँ:
    • युद्ध प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न सामरिक अभ्यास किए जाएंगे, जिसमें आतंकवादी कार्रवाई पर संयुक्त प्रतिक्रिया, संयुक्त योजना और क्षेत्रीय प्रशिक्षण शामिल हैं। ये अभ्यास वास्तविक दुनिया के आतंकवाद-रोधी मिशनों में उपयोगी साबित होंगे।
  • संयुक्त अभियान और सहयोग:
    • ‘युद्ध अभ्यास’ दोनों पक्षों को संयुक्त अभियान चलाने की रणनीतियों, तकनीकों और प्रक्रियाओं में सर्वोत्तम अभ्यास साझा करने का अवसर प्रदान करेगा।
    • इससे दोनों सेनाओं के बीच अंतर-संचालन क्षमता और सौहार्द को बढ़ावा मिलेगा।
    • संयुक्त अभ्यास से रक्षा सहयोग भी मजबूत होगा, जिससे भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय संबंधों में और वृद्धि होगी।

भारत के प्रमुख युद्ध अभ्यास-2024:

देश

युद्ध अभ्यास

ऑस्ट्रेलिया

AUSTRA HINDBAH 

बांग्लादेश

सम्प्रीति 

चीन

हैंड इन हैंड 

फ्राँस

शक्ति 

इंडोनेशिया

गरुड़ शक्ति

कजाखस्तान 

प्रबल दोस्त्यक

किर्गिज़स्तान 

खंजर

मालदीव

एकुवेरिन

मंगोलिया

नोमडिक एलीफैंट

म्याँमार

इंबेक्स (IMBEX)

नेपाल

सूर्य किरण

ओमान

अल-नागाह

रूस

इंद्र

सेशल्स

लामितिये (LAMITIYE)

श्रीलंका

मित्र शक्ति

थाईलैंड

मैत्री

ब्रिटेन

अजय वॉरियर 

संयुक्त राज्य अमेरिका

युद्धाभ्यास

संयुक्त राज्य अमेरिका

वज्र प्रहार

Explore our courses: https://apnipathshala.com/courses/

Explore Our test Series: https://tests.apnipathshala.com/

Scroll to Top