Apni Pathshala

RRB NTPC भर्ती 2024 Notification

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने इस वर्ष 2024 के लिए RRB एनटीपीसी भर्ती (RRB NTPC 2024) की अधिसूचना जारी कर दी है, जिसमें कुल 11,558 पदों पर भर्ती की जाएगी। रेलवे, NTPC (नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी) को आयोजित करता है। इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस लेख में, हम आपको रेलवे NTPC परीक्षा, आवेदन शुल्क, रिक्तियां, शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, और आवेदन करने की जानकारियों के बारे में विस्तार से बताएंगे।

RRB NTPC Notification 2024

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 5 वर्षों के बाद गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (NTPC) के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। कुल 11,558 पदों की भर्ती के तहत, स्नातक स्तर के 8,113 पदो की भर्ती की जाएगी और अंडर-ग्रेजुएट स्तर के 3,445 पदों को भरा जाएगा।

इस भर्ती के माध्यम से भारतीय रेलवे के विभिन्न क्षेत्रीय रेलवे और उत्पादन इकाइयों में अंडर स्नातक स्तर के साथ-साथ स्नातक स्तर के अलग अलग पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती के तहत लेवल 2, 3, 5 और 6 के पदों के लिए अधिसूचना जारी की गई है। आवेदन प्रक्रिया 14 सितंबर 2024 से शुरू हो गई है और योग्य उम्मीदवार रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट http://www.rrbcdg.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

RRB NTPC 2024 – परीक्षा

संगठन

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)

पद का नाम

NTPC के विभिन्न पद

पदो की संख्या

11,558 (स्नातक स्तर- 8,113 और पूर्व-स्नातक स्तर- 3,445)

आवेदन का तरीका

ऑनलाइन

परीक्षा स्तर

राष्ट्रीय

योग्यता

12वीं या किसी भी विषय में स्नातक

चयन प्रक्रिया

सीबीटी-1, सीबीटी-2, कौशल परीक्षण, दस्तावेज़ सत्यापन, मेडिकल

आवेदन की तिथियां

ग्रेजुएट- 14 सितंबर से 13 अक्टूबर 2024

अंडर ग्रेजुएट- 21 सितंबर से 20 अक्टूबर 2024

संशोधन विंडो की तिथि

ग्रेजुएट- 16 से 25 अक्टूबर 2024

अंडर ग्रेजुएट- जल्द जारी होगा

परीक्षा तिथियां

जल्द जारी की जाएगी

आधिकारिक वेबसाइट

http://www.rrbcdg.gov.in/

RRB NTPC भर्ती 2024 PDF Download

RRB NTPC भर्ती 2024 के लिए अधिसूचना PDF डाउनलोड करने के लिए लिंक नीचे दिया गया है। इस लिंक पर क्लिक करके आप भर्ती की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, जिसमें आवेदन प्रक्रिया, पात्रता मानदंड, परीक्षा पैटर्न और अन्य महत्वपूर्ण विवरण शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए लिंक पर जाएं और पूरा नोटिफिकेशन पढ़ें।

PDF Download

Click Here

RRB NTPC Recruitment 2024: रिक्तियों का विवरण

रेलवे भर्ती बोर्ड के इन पदों में जूनियर टाइमकीपर, जूनियर क्लर्क सह टाइपिस्ट, ट्रेन क्लर्क, कमर्शियल सह टिकट क्लर्क, जूनियर अकाउंट असिस्टेंट सह टाइपिस्ट, अकाउंट्स क्लर्क सह टाइपिस्ट, वरिष्ठ क्लर्क सह टाइपिस्ट, स्टेशन मास्टर, ट्रैफिक असिस्टेंट, वरिष्ठ टाइमकीपर, वाणिज्यिक प्रशिक्षु, गुड्स गार्ड और वरिष्ठ वाणिज्यिक सह टिकट क्लर्क शामिल हैं। अंडर ग्रेजुएट लेवल के लिए 3,445 पद और नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी ग्रेजुएट लेवल के लिए 8,113 पद उपलब्ध हैं। अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गई तालिका देखें।

स्नातक स्तर के पद

पद का नाम

पदो की संख्या

मालगाड़ी प्रबंधक

3144

मुख्य वाणिज्य सह टिकट पर्यवेक्षक

1736

वरिष्ठ क्लर्क सह टाइपिस्ट

732

जूनियर अकाउंट असिस्टेंट सह टाइपिस्ट

1507

स्टेशन मास्टर

994

कुल

8113

अंडर ग्रेजुएट स्तर के पद

पद का नाम

पदो की संख्या

जूनियर क्लर्क सह टाइपिस्ट

990

लेखा लिपिक सह टाइपिस्ट

361

ट्रेन क्लर्क

72

वाणिज्यिक सह टिकट क्लर्क

2022

कुल

3445

RRB NTPC शैक्षिक योग्यता 2024

RRB NTPC भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित न्यूनतम पात्रता मानदंडों के अनुसार योग्य होना पड़ेगा। RRB NTPC भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को बोर्ड द्वारा निर्धारित शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा पूरी करनी होगी।

  • स्नातक पदों के लिए (Graduate Level Positions) जैसे मालगाड़ी प्रबंधक (Goods Train Manager), स्टेशन मास्टर (Station Master), मुख्य कमिश्नर सह टिकट पर्यवेक्षक (Chief Commercial cum Ticket Supervisor), जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट सह टाइपिस्ट (Junior Accounts Assistant cum Typist), और सीनियर क्लर्क सह टाइपिस्ट (Senior Clerk cum Typist) के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduate) डिग्री होनी चाहिए।
  • अंडर ग्रेजुएट पदों के लिए (Under Graduate Positions) जैसे लेखा लिपिक सह टाइपिस्ट (Accounts Clerk cum Typist), कम्युनिकेशन कम टिकट क्लर्क (Commercial cum Ticket Clerk), जूनियर क्लर्क सह टाइपिस्ट (Junior Clerk cum Typist), और ट्रेन क्लर्क (Train Clerk) के लिए 12वीं कक्षा (12th Pass) पास होना आवश्यक है।

RRB NTPC भर्ती 2024 के लिए आयु सीमा

आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा के लिए आयु सीमा दो स्तरों पर है: स्नातक (Graduate) और अंडर ग्रेजुएट (Under Graduate) पदों के लिए। इन विवरणों के आधार पर, उम्मीदवार अपनी श्रेणी और विशेष स्थिति के अनुसार आयु सीमा में छूट का लाभ उठा सकते हैं।

  • ग्रेजुएट पदों के लिए अभ्यर्थियों की आयु 18 से 36 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • अंडर ग्रेजुएट पदों के लिए आयु सीमा 18 से 33 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। सभी उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष है।
  • विभिन्न श्रेणियों के लिए आयु सीमा में छूट इस प्रकार है:
    • OBC-Non Creamy Layer (NCL): स्नातक पदों के लिए 3 वर्षों की छूट।
    • SC/ST: स्नातक पदों के लिए 5 वर्षों की छूट।
    • Ex-Servicemen: जिन उम्मीदवारों ने 6 महीने से अधिक की सैन्य सेवा की है, उनके लिए:
      • UR & EWS: 3 वर्षों की छूट (सेवा की अवधि को आयु से घटाने के बाद)।
      • OBC-NCL: 6 वर्षों की छूट (सेवा की अवधि को आयु से घटाने के बाद)।
      • SC/ST: 8 वर्षों की छूट (सेवा की अवधि को आयु से घटाने के बाद)।
    • PwBD (Person with Benchmark Disability):
      • UR & EWS: 10 वर्षों की छूट।
      • OBC-NCL: 13 वर्षों की छूट।
      • SC/ST: 15 वर्षों की छूट।
    • Railway Staff (Group ‘C’ और पूर्व Group ‘D’) और Substitutes जिनके पास रेलवे में 3 वर्षों की सेवा है:
      • UR & EWS: 40 वर्ष।
      • OBC-NCL: 43 वर्ष।
      • SC/ST: 45 वर्ष।

RRB NTPC 2024 के लिए आवेदन शुल्क

  • सामान्य (GEN)/OBC: ₹500/- (इस शुल्क में से ₹400/- पहले चरण की सीबीटी (CBT) में शामिल होने पर, बैंक चार्ज घटाकर वापस कर दिया जाएगा।)
  • SC/ST/PWD/महिलाएं/पूर्व सैनिक/ट्रांसजेंडर/माइनॉरिटी/आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग: ₹250/- (इस शुल्क में से ₹250/- पहले चरण की सीबीटी (CBT) में शामिल होने पर, बैंक चार्ज घटाकर वापस कर दिया जाएगा।)
  • उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड के माध्यम से कर सकते हैं, जैसे कि क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, या यूपीआई (UPI)।

RRB NTPC 2024 चयन प्रक्रिया

इसमें निम्नलिखित चरण शामिल है:

  • CBT 1 (कंप्यूटर आधारित टेस्ट 1): यह चयन प्रक्रिया का पहला चरण है जिसमें उम्मीदवारों को एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा में बैठना होता है। इस परीक्षा में सामान्य जागरूकता, गणित, सामान्य बुद्धि और तर्कशक्ति के सवाल पूछे जाते हैं। इसमें प्राप्त अंकों के आधार पर योग्य उम्मीदवारों को सीबीटी 2 के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाता है।
  • CBT 2 (कंप्यूटर आधारित टेस्ट 2): यह दूसरा चरण है जिसमें CBT 1 से चयनित उम्मीदवारों को एक और कंप्यूटर आधारित परीक्षा में बैठना होता है। यह परीक्षा भी CBT 1 आधारित विषयो पर ली जाती है। इसमें केवल प्रश्नों की संख्या और उनका स्तर बढ़ा दिया जाता है। सीबीटी 2 के अंकों के आधार पर आगे की चयन प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाता है।
  • योग्यता परीक्षण (कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षण/ कौशल परीक्षण): यह चरण उन पदों के लिए होता है जहां विशेष योग्यता या कौशल की आवश्यकता होती है, जैसे कि टाइपिंग टेस्ट, कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट, या अन्य संबंधित कौशल परीक्षण। इस चरण में उम्मीदवारों की विशिष्ट क्षमताओं का मूल्यांकन किया जाता है।
  • दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल: अंतिम चरण में, चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच की जाती है। इसमें शैक्षिक प्रमाणपत्र, जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की पुष्टि की जाती है। दस्तावेज़ सत्यापन के बाद उनका विशिष्ट मेडिकल परीक्षण (कुछ विशिष्ट मापदंडों पर आधारित) भी किया जाता है। सफलतापूर्वक परीक्षण पूरा करने के बाद और चयनित होने के बाद अंतिम चयन की प्रक्रिया पूरी होती है।

RRB NTPC 2024 स्नातक (Graduate) और पूर्व-स्नातक (Undergraduate) पदो के शुरुआती वेतन

RRB NTPC पूर्व-स्नातक पदों के लिए वेतन:

जूनियर क्लर्क सह टाइपिस्ट: ₹19,900 (लेवल-2)

अकाउंट्स क्लर्क सह टाइपिस्ट: ₹19,900 (लेवल-2)

ट्रेन क्लर्क: ₹19,900 (लेवल-2)

कमर्शियल सह टिकट क्लर्क: ₹21,700 (लेवल-3)

RRB NTPC स्नातक पदों के लिए वेतन:

गुड्स ट्रेन मैनेजर: ₹29,200 (लेवल-5)

चीफ कमर्शियल सह टिकट सुपरवाइजर: ₹35,400 (लेवल-6)

सीनियर क्लर्क सह टाइपिस्ट: ₹29,200 (लेवल-5)

जूनियर अकाउंट असिस्टेंट सह टाइपिस्ट: ₹29,200 (लेवल-5)

स्टेशन मास्टर: ₹35,400 (लेवल-6)

RRB NTPC ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • Step 1: सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • Step 2: होमपेज पर विभिन्न रेलवे जोन के विकल्प दिखाई देंगे। जिस रेलवे जोन में आप आवेदन करना चाहते हैं, उस पर क्लिक करें।
  • Step 3: चयनित जोन के होमपेज पर “Recruitment” सेक्शन में जाएं।
  • Step 4: अब Railway NTPC Recruitment 2024 के तहत जिस पद के लिए आवेदन करना है, उसके सामने “Apply Online” पर क्लिक करें।
  • Step 5: “New Register” पर क्लिक करें और व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें। ओटीपी वेरिफिकेशन के बाद अपना पंजीकरण पूरा करें।
  • Step 6: अब यूजरनेम, पासवर्ड और कैप्चा दर्ज करके “Login” पर क्लिक करें।
  • Step 7: ऑनलाइन फॉर्म में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी भरें।
  • Step 8: पद अनुसार जरूरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
  • Step 9: पासपोर्ट आकार की फोटो, हस्ताक्षर, और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • Step 10: श्रेणी अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करके “Submit” पर क्लिक करें।
  • Step 11: भविष्य के उपयोग के लिए RRB Online Form का प्रिंट आउट निकाल लें।

FAQs related to RRB NTPC 2024

  1. RRB NTPC 2024 के तहत कुल कितनी रिक्तियाँ हैं?

उत्तर: RRB NTPC 2024 के तहत कुल 11,558 पदों के लिए वैकेंसी जारी की गई है, जिसमें स्नातक पदों के लिए 8,113 और पूर्व-स्नातक पदों के लिए 3,445 रिक्तियाँ शामिल हैं।

  1. RRB NTPC 2024 में किस पद के लिए सबसे अधिक वेतन है?

उत्तर: RRB NTPC 2024 में सबसे अधिक वेतन स्टेशन मास्टर और चीफ कमर्शियल सह टिकट सुपरवाइजर के पद के लिए है, जिसका शुरुआती वेतन ₹35,400 (लेवल-6) है।

  1. RRB NTPC के लिए आवेदन करने की आयु सीमा क्या है?

उत्तर: स्नातक स्तर के पदों के लिए आयु सीमा 18 से 36 वर्ष और पूर्व-स्नातक पदों के लिए 18 से 33 वर्ष है। कुछ श्रेणियों के लिए आयु सीमा में छूट भी दी जाती है।

  1. RRB NTPC पदों के लिए क्या भत्ते दिए जाते हैं?

उत्तर: RRB NTPC पदों के लिए महंगाई भत्ता (DA), परिवहन भत्ता (TA), आवास किराया भत्ता (HRA), पेंशन योजना और चिकित्सा लाभ जैसे भत्ते दिए जाते हैं।

Explore our courses: https://apnipathshala.com/courses/

Explore Our test Series: https://tests.apnipathshala.com/

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Blogs

Scroll to Top