Apni Pathshala

RSMSSB महिला पर्वेक्षक 2024 का परिणाम जारी

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने महिला सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा (RSMSSB महिला पर्वेक्षक 2024) का परिणाम 18 सितंबर 2024 को जारी कर दिया है। यह परीक्षा 13 जुलाई 2024 को आयोजित की गई थी। परिणाम पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है और उम्मीदवार इसे RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट https://rsmssb.rajasthan.gov.in/ से डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार इस लेख में दिए गए लिंक के माध्यम से सीधा अपना परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।

RSMSSB महिला पर्वेक्षक 2024 परिणाम

RSMSSB महिला सुपरवाइजर परीक्षा 2024 का परिणाम जारी हो गया है। यह परीक्षा राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रीस्तरीय कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा 13 जुलाई 2024 को एक ही शिफ्ट मेंआयोजित की गई थी। RSMSSB महिला पर्यवेक्षक परीक्षा कुल 150 प्रश्न और 300 अंकों की थी। परीक्षा में वे ही उम्मीदवार उत्तीर्ण उत्तीर्ण हुए हैं जिनको कम से कम 40% अंक प्राप्त हुए हैं। परिणाम के बाद अब साक्षात्कार, दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। सभी उम्मीदवारों का RSMSSB महिला सुपरवाइजर परिणाम 2024 ऑनलाइन जारी कर दिया गया है। जो RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 209 महिला सुपरवाइजर पदों को भरा जाएगा। राजस्थान महिला पर्यवेक्षक परिणाम 2024 से संबंधित निम्नलिखित तालिका देखें:

संगठन

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB)

पद का नाम

महिला सुपरवाइजर

पदो की संख्या

209

परीक्षा तिथि

13 जुलाई 2024

परिणाम जारी

18 सितंबर 2024

ऑफिसियल वेबसाइट

rsmssb.rajasthan.gov.in

राजस्थान RSMSSB महिला सुपरवाइजर परिणाम 2024 PDF Download

राजस्थान RSMSSB महिला सुपरवाइजर परिणाम 2024 को डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। इस लिंक से सीधे परिणाम की पीडीएफ फाइल डाउनलोड हो जाएगी, जहां आप अपने अंक और परीक्षा में उत्तीर्ण स्थिति की जांच कर सकते हैं।

PDF Download

Click Here

RSMSSB महिला सुपरवाइजर परीक्षा 2024 Cut Off (अनुमानित)

RSMSSB महिला सुपरवाइजर परीक्षा 2024 के लिए अपेक्षित कट-ऑफ मार्क्स दो मुख्य श्रेणियों में जारी किए जाने की संभावना है: TSP (जनजातीय उप-योजना) और Non-TSP (गैर-जनजातीय)। निम्नलिखित तालिका में RSMSSB महिला सुपरवाइजर परीक्षा 2024 के लिए अपेक्षित कट-ऑफ मार्क्स दिए गए हैं:

श्रेणी

अनुमानित कट ऑफ (TSP और Non-TSP)

सामान्य (UR)

170+अंक

अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)

160+अंक

अनुसूचित जाति (SC)

150+अंक

अनुसूचित जनजाति (ST)

120+अंक

महिला खिलाड़ी

140+अंक

शारीरिक विकलांगता (PH)

160+अंक

नोट: ये कट-ऑफ मार्क्स संभावित हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी श्रेणी और परीक्षा केंद्र के अनुसार कट-ऑफ मार्क्स की जांच के लिए RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से जाएं।

RSMSSB महिला सुपरवाइजर परीक्षा कट-ऑफ मार्क्स (पिछले वर्षों के आधार पर)

श्रेणी

कट ऑफ

 

सामान्य (UR)

जनरल – 190.593 (TSP)

महिला – 192.296 (Non-TSP)

WD – 120.296 (Non-TSP)

DV – 59.4679 (Non-TSP)

अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)

महिला – 186.963 (Non-TSP)

DV – 157.556 (Non-TSP)

अनुसूचित जाति (SC)

जनरल       – 183.85 (Non-TSP)

महिला – 186.893 (Non-TSP)

डीवी – 126.44 (Non-TSP)

अनुसूचित जनजाति (ST)

जनरल       – 186.855 (Non-TSP), 134.296 (TSP)

महिला – 173.259     (Non-TSP), 120.889 (TSP)

RSMSSB Female Supervisor Result 2024 डाऊनलोड करने के चरण:

राजस्थान महिला सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा के परिणाम को डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:

  • सबसे पहले, RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट https://rsmssb.rajasthan.gov.in/ पर जाएं।
  • वेबसाइट पर पहुंचने के बाद, मुख्य पेज पर ‘महिला सुपरवाइजर परीक्षा परिणाम 2024’ लिंक को खोजें और उस पर क्लिक करें। यह लिंक आपको परिणाम की पीडीएफ फाइल पर ले जाएगा।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद, एक नई विंडो खुलेगी जिसमें परीक्षा परिणाम की पीडीएफ फाइल होगी। पीडीएफ फाइल को अपने कंप्यूटर या मोबाइल डिवाइस पर डाउनलोड करने के लिए ‘डाउनलोड’ बटन पर क्लिक करें।
  • पीडीएफ फाइल डाउनलोड होने के बाद, उसे खोलें और अपने रोल नंबर को खोजें। यदि पीडीएफ में आपका रोल नंबर मौजूद है, तो इसका मतलब है कि आपने परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। आप ‘CTRL + F’ (Windows) या ‘Command + F’ (Mac) का उपयोग करके जल्दी से खोज सकते हैं।

यदि आपका रोल नंबर पीडीएफ में है, तो आप परीक्षा में सफल हो चुके हैं। आप आगे की प्रक्रिया के लिए RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट देख सकते हैं या परीक्षा के अगले चरण की तैयारी कर सकते हैं।

RSMSSB महिला सुपरवाइजर परीक्षा परिणाम 2024 FAQs

  1. RSMSSB महिला सुपरवाइजर परीक्षा परिणाम कब जारी किया गया?

RSMSSB महिला सुपरवाइजर परीक्षा 2024 का परिणाम 18 सितंबर 2024 को जारी किया गया है।

  1. परिणाम कैसे डाउनलोड करें?

परिणाम डाउनलोड करने के लिए, RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, ‘महिला सुपरवाइजर परीक्षा परिणाम 2024’ लिंक पर क्लिक करें, और पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें।

  1. परिणाम में अपना रोल नंबर कैसे खोजें?

डाउनलोड की गई पीडीएफ फाइल को खोलें और ‘CTRL + F’ (Windows) या ‘Command + F’ (Mac) का उपयोग करके अपना रोल नंबर खोजें।

  1. महिला सुपरवाइजर परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए कितने प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे?

महिला सुपरवाइजर परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए उम्मीदवारों को कम से कम 40% अंक प्राप्त करने होंगे।

Explore our courses: https://apnipathshala.com/courses/

Explore Our test Series: https://tests.apnipathshala.com/

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Blogs

Scroll to Top