Apni Pathshala

SSC CGL उत्तर कुंजी 2024: Tier 1 Response Sheet Download

इस साल SSC ने 26 सितंबर 2024 तक SSC CGL Tier 1 परीक्षा का अंतिम पेपर आयोजित किया था। अब परीक्षा में शामिल उम्मीदवार उत्तर कुंजी को लेकर उत्सुक हैं। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जल्द ही SSC CGL उत्तर कुंजी 2024 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी करने वाला है। इस लेख में हम आपको उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के साथ ही, उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया से संबंधित जानकारी भी प्रदान करेंगे।

SSC CGL Tier 1 उत्तर कुंजी 2024

SSC CGL 2024 Tier 1 परीक्षा इस वर्ष देशभर के विभिन्न केंद्रों पर ग्रेड “B” और “C” पदों की नियुक्ति के लिए आयोजित की गई थी, जिसमें 17727 पदों के लिए लाखों उम्मीदवार शामिल हुए। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जल्द ही (अक्टूबर में) SSC CGL 2024 की उत्तर कुंजी अपनी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी करेगा। SSC CGL Tier 1 उत्तर कुंजी 2024 उम्मीदवारों के लॉगिन के माध्यम से उपलब्ध होगी। जिसमे उत्तर कुंजी और प्रतिक्रिया पत्रक डाउनलोड करने के बाद, वे उत्तरों की जांच कर सकेंगे। साथ ही यदि उनको आधिकारिक उत्तर कुंजी में कोई उत्तर गलत लगता है, तो वे उसके खिलाफ आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। उत्तर कुंजी का यह प्रकाशन आयोग द्वारा निष्पक्ष और पारदर्शी मूल्यांकन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जाता है।

उत्तर कुंजी प्रतिक्रिया पत्रक वह पत्रक होती है जिसमें परीक्षा में पूछे गए सभी प्रश्नों के सही उत्तर दिए होते हैं, जिसे हर साल SSC द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाता है। SSC CGL 2024 की उत्तर कुंजी में कई महत्वपूर्ण जानकारी होती है। इसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा का नाम, पेपर या टियर नंबर, सभी प्रश्नों की सूची और प्रत्येक प्रश्न का सही उत्तर विकल्प दिया जाता है। यह उम्मीदवारों को अपने उत्तरों की जांच करने और अपने प्रदर्शन का विश्लेषण करने में मदद करती है।

SSC CGL उत्तर कुंजी 2024 कैसे डाउनलोड करें?

SSC CGL उत्तर कुंजी 2024 को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को कुछ सरल चरणों का पालन करना होगा। उत्तर कुंजी और प्रतिक्रिया पत्रक डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:

  • सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Answer Key” विकल्प को चुनें।
  • फिर “Combined Graduate Level Examination 2024 – Tier 1 Final Answer Key and Candidate’s Response Sheet” शीर्षक वाली अधिसूचना पर क्लिक करें।
  • इसके बाद, अपनी User ID और Password दर्ज करें।
  • आपकी स्क्रीन पर SSC CGL Tier 1 की उत्तर कुंजी और प्रतिक्रिया पत्रक दिखाई देगा।
  • उत्तर कुंजी और प्रतिक्रिया पत्रक डाउनलोड करें और अपने उत्तरों को मिलाकर अपने अंक का आकलन करें।

SSC CGL उत्तर कुंजी के माध्यम से अंकों की गणना करना

SSC CGL उत्तर कुंजी के माध्यम से अंकों की गणना करने के लिए उम्मीदवारों को SSC द्वारा निर्धारित अंकन योजना को ध्यान में रखना होता है। SSC CGL परीक्षा में नकारात्मक अंकन भी होता है। सही उत्तर के लिए 2 अंक दिए जाते हैं और गलत उत्तर के लिए 0.50 अंक काटे जाते हैं।

SSC CGL Tier 1 परीक्षा में अंकों की गणना इस प्रकार करें:

  • प्रत्येक सही उत्तर के लिए +2 अंक जोड़ें।
  • प्रत्येक गलत उत्तर के लिए -0.50 अंक घटाएं।
  • बिना उत्तर दिए गए प्रश्नों के लिए 0 अंक मानें।
  • अंकों की गणना का सूत्र: (सही उत्तरों की संख्या x 2) – (गलत उत्तरों की संख्या x 0.50) = प्राप्त अंक
  • इस प्रक्रिया का उपयोग करके उम्मीदवार अपने संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं। यदि उनके अंक SSC CGL Tier 1 की कटऑफ से अधिक होते हैं, तो वे अगले चरण के लिए योग्य होंगे।

SSC CGL उत्तर कुंजी 2024 पर आपत्ति दर्ज करना 

जब SSC CGL उत्तर कुंजी 2024 जारी की जाती है, तो उम्मीदवारों को इसे देखकर अपने उत्तरों का मिलान करने का मौका मिलता है। यदि किसी उम्मीदवार को उत्तर कुंजी में किसी उत्तर पर संदेह है या वह उत्तर गलत लगता है, तो उन्हें उस पर आपत्ति दर्ज करने का अधिकार है। याद रहें उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज़ कराने की एक निश्चित समय सीमा होती हैं, जिसके बीच ही आपत्ति दर्ज़ करानी होती है और आपत्ति दर्ज़ कराने के लिए शुल्क भी दिया जाना होता है।

आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया:

  1. सबसे पहले, उम्मीदवारों को SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और वहां उपलब्ध उत्तर कुंजी का अवलोकन करना होगा।
  2. उत्तर कुंजी में जिस प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है, उसे ध्यान से चुनें।
  3. फिर SSC द्वारा दिए गए लिंक पर जाकर आपत्ति दर्ज करने के लिए आवश्यक शुल्क जमा करें। आमतौर पर प्रति प्रश्न आपत्ति के लिए एक निश्चित राशि निर्धारित की जाती है।
  4. उम्मीदवारों को अपना तर्क और प्रमाण प्रस्तुत करने होते हैं जो यह साबित करें कि संबंधित उत्तर गलत है।
  5. एक बार आपत्ति दर्ज करने के बाद, SSC सभी आपत्तियों की समीक्षा करता है और यदि आपत्ति सही पाई जाती है, तो वह संशोधित उत्तर कुंजी जारी करता है।

यह प्रक्रिया सुनिश्चित करती है कि उत्तर कुंजी और परिणाम पूरी तरह से निष्पक्ष और सही हों, जिससे उम्मीदवारों को सही आकलन मिल सके।

SSC CGL उत्तर कुंजी 2024 FAQs

  1. SSC CGL उत्तर कुंजी 2024 कब जारी होगी?

SSC CGL उत्तर कुंजी 2024 अक्टूबर 2024 के पहले सप्ताह में जारी की जाएगी। उम्मीदवार इसे SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर देख सकते हैं।

  1. उत्तर कुंजी के माध्यम से अपने अंक कैसे गणना करें?

उम्मीदवार सही उत्तर के लिए +2 अंक और गलत उत्तर के लिए -0.50 अंक का उपयोग करके अपने अंक गणना कर सकते हैं। बिना उत्तर दिए गए प्रश्नों के लिए 0 अंक दिया जाता है। गणना का सूत्र है: (सही उत्तरों की संख्या x 2) – (गलत उत्तरों की संख्या x 0.5) = प्राप्त अंक।

  1. क्या मैं SSC CGL उत्तर कुंजी 2024 पर आपत्ति दर्ज कर सकता हूँ?

हाँ, यदि आपको किसी उत्तर पर संदेह है, तो आप SSC द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए आपको SSC की वेबसाइट पर जाकर आवश्यक शुल्क जमा करना होगा और प्रमाण के साथ आपत्ति दर्ज करनी होगी।

  1. SSC CGL उत्तर कुंजी 2024 आपत्ति दर्ज करने का शुल्क कितना होता है?

SSC प्रति प्रश्न आपत्ति दर्ज करने के लिए आमतौर पर ₹100 का शुल्क लेता है। यह राशि SSC की आधिकारिक अधिसूचना के साथ अपडेट की जा सकती है।

Explore our Books: https://apnipathshala.com/product-category/books/

Explore Our test Series: https://tests.apnipathshala.com/

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Blogs

Scroll to Top