Apni Pathshala

भारत का आर्थिक सर्वेक्षण 2025

Download Today Current Affairs PDF

संदर्भ:

आर्थिक सर्वेक्षण 2025 को 31 जनवरी को जारी किया गया। इसमें अनुमान लगाया गया है कि वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 6.3% से 6.8% के बीच रह सकती है। यह अनुमान भारत की मजबूत आर्थिक स्थिति और विकासशील नीतियों को दर्शाता है।

आर्थिक सर्वेक्षण 2025:

आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25

दो भागों में विभाजित:

  • भाग A:
    • आर्थिक रुझानों (Economic Trends) पर केंद्रित।
    • प्रमुख चुनौतियाँ और नीतिगत सिफारिशें जो सरकार की आर्थिक प्रबंधन रणनीति को प्रभावित करती हैं।
  • भाग B:
    • विभिन्न क्षेत्रों का विस्तृत सांख्यिकीय विश्लेषण प्रदान करता है, जिनमें शामिल हैं:
    • कृषि, उद्योग, सेवाएँ, बुनियादी ढाँचा, स्वास्थ्य देखभाल, पर्यावरण संबंधी चिंताएँ

आर्थिक सर्वेक्षण 2025 मुख्य बिंदु:

आर्थिक वृद्धि:

  • FY25 में वास्तविक GDP वृद्धि: 6.4%
  • FY25 में वास्तविक सकल मूल्य वर्धित (GVA) वृद्धि: 6.4%
  • FY26 में GDP वृद्धि अनुमान: 6.3% – 6.8%

प्रमुख क्षेत्रीय प्रदर्शन:

  • कृषि क्षेत्र: औसत प्रवृत्ति से ऊपर कार्यरत।
  • औद्योगिक क्षेत्र: महामारी के बाद मजबूत वापसी।
  • सेवा क्षेत्र: पूर्व-कोविड स्तर पर स्थिर।

मुद्रास्फीति और बैंकिंग क्षेत्र:

  • खुदरा मुद्रास्फीति: FY24 के 5.4% से घटकर 4.9% (अप्रैल-दिसंबर 2024)।
  • उपभोक्ता मूल्य मुद्रास्फीति: FY26 तक 4% के आसपास स्थिर रहने की संभावना।
  • बैंकों के सकल NPA: सितंबर 2024 तक 2.6% (न्यूनतम स्तर)।
  • क्रेडिट-जीडीपी गैप: Q1FY23 के -10.3% से घटकर Q1FY25 में -0.3%।
  • बीमा बाजार: 7.7% वृद्धि के साथ ₹11.2 लाख करोड़ (FY24)।

विदेशी निवेश और व्यापार:

  • प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI): 17.9% वृद्धि के साथ $55.6 बिलियन (FY25)।
  • कुल निर्यात (माल + सेवाएँ): FY25 के पहले 9 महीनों में 6% वृद्धि।

बुनियादी ढाँचा और विनिर्माण क्षेत्र:

  • संघ सरकार का पूंजीगत व्यय (कैपेक्स): FY20-FY24 के बीच 38.8% वृद्धि।
  • औद्योगिक क्षेत्र वृद्धि: FY25 में 6.2% (प्रथम GDP अग्रिम अनुमान)।
  • इस्पात उत्पादन: 4.6% वृद्धि।
  • ऑटोमोबाइल घरेलू बिक्री: 12.5% वृद्धि (FY24)।
  • इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन: 17.5% CAGR (FY15-FY24)।
  • वस्त्र, परिधान, फार्मास्युटिकल्स, और इस्पात उद्योग: सतत वृद्धि।

सेवा और कृषि क्षेत्र:

  • सेवा क्षेत्र का कुल GVA में योगदान: FY14 में 50.6% से बढ़कर FY25 में 55.3%।
    • प्रमुख फोकस: कार्यबल के लिए कौशल विकास और नीतियों का सरलीकरण।
  • कृषि और संबद्ध गतिविधियों का GDP में योगदान: 16% (FY24)।

आर्थिक सर्वेक्षण 2025 का इतिहास:

  • आर्थिक सर्वेक्षण पहली बार 1950-51 में केंद्रीय बजट के भाग के रूप में प्रस्तुत किया गया।
  • 1964 से, इसे एक स्वतंत्र दस्तावेज के रूप में प्रस्तुत किया जाने लगा।
  • इस परिवर्तन का उद्देश्य बजट जारी होने से पहले पिछले वर्ष की आर्थिक प्रगति का विस्तृत विश्लेषण प्रदान करना था।
 

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Posts

Scroll to Top