संदर्भ:
वीर सावरकर: 26 फरवरी 2025 को वीर सावरकर की 59वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके राष्ट्रवादी विचारों व स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को स्मरण किया।
वीर सावरकर: जीवन, विचारधारा और योगदान
जीवन परिचय:
- जन्म: 28 मई 1883, भगूर, नासिक, महाराष्ट्र (चित्पावन ब्राह्मण परिवार)
- उपाधियां: ‘स्वातंत्र्यवीर‘, ‘हिंदुत्व के विचारक‘
- 1899: भाई गणेश सावरकर के साथ मित्र मेला (क्रांतिकारी संगठन) की स्थापना, जिसे 1904 में अभिनव भारत सोसाइटी नाम दिया गया।
- यूके प्रवास: इंडिया हाउस और फ्री इंडिया सोसाइटी से जुड़े।
- 1910: देशद्रोह के आरोप में गिरफ़्तारी।
- अंडमान की सेल्युलर जेल में 12 वर्ष (1911-1923) का कठोर कारावास।
- 1937-1943: हिंदू महासभा के अध्यक्ष।
- 1951: अभिनव भारत को भंग कर हिंदू महासभा के विचारों के प्रचार में संलग्न।
- 26 फरवरी 1966: आत्मनिर्णीत उपवास के कारण देह त्याग।
प्रमुख रचनाएं:
- मैजिनी चरित्र (1906)
- 1857 का भारतीय स्वतंत्रता संग्राम (1907): 1857 की क्रांति को भारत का पहला स्वतंत्रता संग्राम बताया।
- हिंदुत्व का सार (1923): हिंदू राष्ट्रवाद की अवधारणा पर केंद्रित।
विचारधारा:
- राजनीतिक दर्शन में मानवतावाद, यथार्थवाद, उपयोगितावाद, तर्कवाद, और सार्वभौमिकता का समावेश।
- इतालवी क्रांतिकारी ग्यूसेपे मैजिनी से प्रेरित, 1907 में उनकी जीवनी “मैजिनी चरित्र” लिखी।