संदर्भ:
न्यूजीलैंड के दक्षिण द्वीप के तट पर 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। देश की आपदा एजेंसी सुनामी खतरे का आकलन कर रही है।
दक्षिण द्वीप (South Island), न्यूज़ीलैंड:
- भौगोलिक स्थिति
- दक्षिण द्वीप न्यूज़ीलैंड के दो प्रमुख द्वीपों में से बड़ा और दक्षिणी द्वीप है।
- यह उत्तरी द्वीप से कुक जलडमरूमध्य (Cook Strait) द्वारा और स्टुअर्ट द्वीप से फोवोक्स जलडमरूमध्य (Foveaux Strait) द्वारा अलग होता है।
- भौगोलिक संरचना
- लगभग तीन–चौथाई क्षेत्र पर्वतीय (mountainous terrain) है।
- सदर्न आल्प्स (Southern Alps) पर्वत श्रृंखला दक्षिण–पश्चिम से उत्तर–पूर्व की ओर फैली हुई है और इसका सर्वोच्च शिखर माउंट कुक (3,754 मीटर) है।
- पश्चिम में वेस्टलैंड मैदान (Westland Plain) और पूर्व में कैन्टरबरी मैदान (Canterbury Plains) स्थित हैं।
- महत्वपूर्ण प्राकृतिक स्थल
- फियोर्डलैंड नेशनल पार्क (Fiordland National Park) दक्षिण-पश्चिम में स्थित है और इसमें कई तटीय फियोर्ड (fjords) और ऊँची झीलें हैं।
- यह पार्क ते वाहिपोनामु (Te Wāhipounamu) संरक्षित क्षेत्र का हिस्सा है, जिसे 1990 में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया था।
- प्रमुख झीलें: लेक टेकापो, लेक वाकातिपु, लेक पुकाकी
- प्रमुख शहरी क्षेत्र: क्राइस्टचर्च, डुनेडिन, इन्वरकार्गिल (Invercargill)
- दक्षिण द्वीप अपनी प्राकृतिक सुंदरता, पर्वतीय भूभाग और अनूठी पारिस्थितिकी तंत्र के लिए प्रसिद्ध है।