Apni Pathshala

New Pamban Bridge: भारत का पहला वर्टिकल-लिफ्ट समुद्री पुल

संदर्भ:

New Pamban Bridge: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के रामेश्वरम में नए पंबन ब्रिज का उद्घाटन किया, जो भारत का पहला वर्टिकललिफ्ट समुद्री पुल है।

पंबन ब्रिज (New Pamban Bridge):

  1. पंबन ब्रिज रामेश्वरम को भारत की मुख्य भूमि से जोड़ता है, और समुद्र के ऊपर बना भारत का पहला समुद्री पुल है।
  2. इसका निर्माण 1914 में हुआ था और यह व्यापार तीर्थयात्रा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है।
  3. 1964 की सुनामी में यह पुल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था, और एक ट्रेन समुद्र में बह गई थी।
  4. इसके बाद प्रसिद्ध इंजीनियर . श्रीधरन ने स्थानीय मछुआरों की मदद से इस पुल की मरम्मत करवाई।
  5. नया पुल पुराने ढांचे की सीमाओं को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है –
    • ज्यादा मजबूत
    • समुद्री यातायात में सहूलियत
    • भविष्य के लिए सक्षम
  6. इसका उद्देश्य क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ाना और आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करना है।

नया पंबन ब्रिज (New Pamban Bridge):

  • यह नया पंबन ब्रिज रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) द्वारा बनाया गया है, जो रेल मंत्रालय के तहत एक नवरत्न सार्वजनिक उपक्रम है।
  • इसमें 72.5 मीटर लंबा लिफ्ट स्पैन है, जो 17 मीटर तक ऊपर उठता है ताकि जहाज़ आसानी से गुजर सकें।
  • यह पुराने पुल से 3 मीटर ऊँचा है।
  • इसमें भारी मालगाड़ियाँ और वंदे भारत जैसे सेमीहाई स्पीड ट्रेनों के संचालन की क्षमता है।
  • पुल की कुल लंबाई 2.08 किलोमीटर है और इसकी आयु 58 वर्षों तक अनुमानित है।
  • यह भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट रेलवे सी ब्रिज है।
  • इसे समुद्री परिस्थितियों का सामना करने के लिए उन्नत मटेरियल से बनाया गया है।

Download Today Current Affairs PDF

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Posts

Scroll to Top