संदर्भ:
अफ्रीकी जायंट पाउच्ड रैट: कंबोडिया में एक अफ्रीकी जायंट पाउच्ड रैट ने 109 लैंडमाइंस और 15 अन्य बिना फटे बमों (UXOs) का पता लगाकर एक नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। यह विशेष चूहा, जिसकी सूंघने की क्षमता बेहद तीव्र है, युद्धग्रस्त इलाकों में विस्फोटकों की पहचान करने वाले प्रशिक्षित जानवरों में सबसे आगे साबित हुआ है।
अफ्रीकी जायंट पाउच्ड रैट (African Giant Pouched Rat):
- वैज्ञानिक नाम: Cricetomys gambianus
- मूल स्थान: यह बड़ा चूहा उप-सहारा अफ्रीका (Sub-Saharan Africa) का मूल निवासी है।
अफ्रीकी जायंट पाउच्ड रैट की विशेषताएँ:
- रूप–रंग: इसका शरीर ग्रे-भूरे रंग का होता है, इसके बड़े कान और गालों में थैला जैसा पाउच होता है, जिसमें यह खाना जमा करता है।
- आवास (Habitat): यह चूहे सवाना, जंगल, और खेती वाले इलाकों में पाए जाते हैं।
- आहार (Diet): यह सर्वाहारी (omnivore) होते हैं—फल, बीज, कीड़े और छोटे जीव खाते हैं।
- बुद्धिमत्ता: ये चूहे बहुत समझदार और प्रशिक्षित किए जा सकने वाले होते हैं। इन्हें भूमिगत बारूदी सुरंग (landmine) पहचानने और मेडिकल अलर्ट सेवा में इस्तेमाल किया जाता है।
- संरक्षण स्थिति: IUCN की Red List के अनुसार इनकी स्थिति “Least Concern” (कम खतरा) है।