संदर्भ:
पश्चिमी चिम्पांजी (Western Chimpanzee) : हाल ही में Cell पत्रिका में प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया है कि पश्चिम अफ्रीका के चिम्पांजी प्रजनन के लिए विशिष्ट बोलियों (mating dialects) का उपयोग करते हैं, जो उनकी एक सांस्कृतिक विशेषता है। अध्ययन में यह भी चेतावनी दी गई है कि मानव हस्तक्षेप इन पारंपरिक व्यवहारों को खत्म कर रहा है।
- आवास: पश्चिमी चिम्पांजी की आबादी एक समय दक्षिणी सेनेगल से लेकर पूर्व में नाइजर नदी तक फैली हुई थी। आज, सबसे बड़ी आबादी गिनी, सिएरा लियोन और लाइबेरिया में पाई जाती है।
पश्चिमी चिम्पांजी पर अध्ययन के प्रमुख निष्कर्ष:
- चिम्पांजी भी इंसानों की तरह संस्कृति (Culture) दिखाते हैं, जो सीखी और साझा की गई परंपराओं से बनती है।
- वैज्ञानिकों ने नर चिंपैंजियों द्वारा प्रजनन रुचि (mating interest) जताने के चार विशेष ‘डायलेक्ट‘ (इशारे) पहचाने:
- हील–किक : ज़मीन पर पैर पटकना
- नकल–नॉक : सतह पर हल्के से दस्तक देना
- लीफ–क्लिप : पत्तियाँ फाड़कर आवाज़ निकालना
- ब्रांच–शेक : शाखाओं को जोर से हिलाना
- ये सभी इशारे समुदाय–विशेष और सीखे हुए होते हैं, आनुवंशिक नहीं होते।
- कई समूहों में वयस्क नर चिंपैंजियों की मौत के कारण कुछ डायलेक्ट (जैसे नकल-नॉक) खत्म हो गए।
- आबादी बढ़ने के बाद भी ये डायलेक्ट वापस नहीं आए, जिससे साबित होता है कि सांस्कृतिक ज्ञान अगली पीढ़ी तक नहीं पहुंचा।
मानव गतिविधियों का प्रभाव और चिम्पांजी संस्कृति की रक्षा:
मानव क्रियाओं का प्रभाव:
- वनों की कटाई (Habitat loss) और शिकार से चिम्पांजी की संख्या घट रही है और उनकी सांस्कृतिक आदतें भी टूट रही हैं।
- 2004 से 2011 के बीच North समूह में कई वयस्क नर चिंपैंजियों की मृत्यु हुई, जिससे “नकल–नॉक” इशारा पूरी तरह गायब हो गया।
- बाद में नए वयस्क नर जुड़े, लेकिन वो इशारा वापस नहीं आया, क्योंकि सांस्कृतिक ज्ञान खो चुका था।
क्षेत्रीय सांस्कृतिक भिन्नताएँ:
- युगांडा के चिम्पांजी प्रजनन के लिए “ऑब्जेक्ट–स्लैप” (चीजों को मारकर आवाज़ निकालना) जैसे अलग इशारे करते हैं।
- ये अंतर जीन या वातावरण की वजह से नहीं, बल्कि सामाजिक रूप से सीखी गई आदतें हैं।
चिंपैंजी संस्कृति की रक्षा की ज़रूरत:
- संस्कृति जीवों को ज़िंदा रहने में मदद करती है, जैसे औज़ारों का उपयोग या भोजन खोजने के तरीके।
- अब संरक्षण (conservation) में जानवरों की संस्कृति को बचाना भी शामिल किया जा रहा है।
- बुज़ुर्ग चिम्पांजी समूह के लिए जरूरी सांस्कृतिक ज्ञान रखते हैं — उनकी मृत्यु से समूह की जीवित रहने की क्षमता घटती है
संरक्षण स्थिति:
- IUCN (International Union for Conservation of Nature) ने पश्चिमी चिंपैंजी (Western Chimpanzee) को अपनी Red List में Critically Endangered (अत्यंत संकटग्रस्त) प्रजाति घोषित किया है।
- जंगलों में इनकी अनुमानित संख्या 21,300 से 55,600 के बीच है।
- पश्चिमी चिम्पांजी के लिए सबसे बड़ा खतरा है –
- आवास की हानि (Habitat loss)
- शिकार करना (Bushmeat के लिए मारना)