संदर्भ:
Megalith: हाल ही में केरल के बंदडुका क्षेत्र के मणिमूला गांव में एक शैलकृत (rock-cut) कक्ष और कई पुरातात्विक वस्तुएं खोजी गई हैं। यह खोज क्षेत्र की प्राचीन सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को उजागर करने में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
Megalith क्या है?
Megalith एक बड़ा पत्थर होता है जिसे प्राचीन स्मारकों (monuments) के निर्माण में अकेले या कई पत्थरों के साथ प्रयोग किया जाता था।
निर्माण का उद्देश्य:
- दफन (Burial / Sepulchral) उद्देश्यों से
- स्मारक/अनुष्ठानिक (Commemorative / Non-sepulchral)उद्देश्यों से
भारत में Megaliths का काल:
- ज़्यादातर मेगालिथिक स्थल Iron Age (1500 BCE – 500 BCE) के हैं।
- कुछ स्थल 2000 BCE से पहले के भी हैं।
Megalith के प्रकार:
- Burial (दफनाने वाले प्रकार):
- Dolmenoid Cists : पत्थरों से बने डिब्बेनुमा कक्ष, शव रखने के लिए
- Cairn Circles : पत्थरों के घेरे, जो दफन स्थान को चिह्नित करते हैं
- Capstones : मशरूम आकार के पत्थर, मुख्यतः केरल में पाए जाते हैं
- Urns/Sarcophagi : Terracotta (मिट्टी) से बने बर्तन, अक्सर अस्थियों या राख को रखने के लिए
- Non-Burial (गैर–दफन प्रकार): Menhirs खड़े पत्थर, जो स्मृति चिन्ह होते हैं, आमतौर पर दफन से संबंधित नहीं होते