HADR Exercises
संदर्भ:
भारतीय नौसेना का युद्धपोत आईएनएस शारदा, मालदीव राष्ट्रीय सुरक्षा बल (MNDF) के साथ संयुक्त मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (HADR) अभ्यास में भाग लेने के लिए मालदीव के माफिलाफुशी एटॉल पहुँचा है। यह अभ्यास दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को और सुदृढ़ करेगा।
HADR अभ्यास:
- उद्देश्य:
- मानवीय चुनौतियों के संदर्भ में प्रभावी प्रतिक्रिया
- भारतीय नौसेना और मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल (MNDF) के बीच अंतर-संचालनशीलता को बढ़ावा देना
- पृष्ठभूमि:
- सुनामी राहत (2004): भारतीय नौसेना ने हिंद महासागर में आई सुनामी के बाद “ऑपरेशन कैस्टर” के तहत मालदीव को राहत प्रदान की।
- उत्कृष्ट बचाव अभियान (2024):
- सुकन्या श्रेणी के गश्ती पोत INS शारदा (P55) ने सोमालिया तट पर अपहृत ईरानी पोत ओमारी से 19 बंधकों को बचाया।
- इसे ‘ऑन द स्पॉट यूनिट सिटेशन’ सम्मान से नवाज़ा गया।
- इस घटना ने हिंद महासागर में भारत की समुद्री सुरक्षा में INS शारदा की भूमिका को रेखांकित किया।
एटाल (Atoll):
- परिभाषा:
- वलय के आकार की मूंगा चट्टान, द्वीप या टापुओं की शृंखला
- लैगून नामक जल निकाय से घिरी रहती है
- भौगोलिक महत्व:
- समुद्री सुरक्षा के दृष्टिकोण से रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण
- हिंद महासागर क्षेत्र में कई एटाल्स स्थित