Apni Pathshala

तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन (Tiangong Space Station) | UPSC Preparation

Tiangong Space Station

Tiangong Space Station

संदर्भ:

चीनी वैज्ञानिकों ने तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन (Tiangong Space Station) पर एक नई जीवाणु प्रजाति की खोज की है, जिसे Niallia tiangongensis नाम दिया गया है। यह खोज अंतरिक्ष विज्ञान, सूक्ष्मजीव विज्ञान (Microbiology), और जैव-प्रौद्योगिकी (Biotechnology) से जुड़े दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है।

तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन (Tiangong Space Station):

परिचय:

  • तियांगोंग का अर्थ है “आकाश महल”।
  • यह चीन का स्वामित्व और संचालन वाला स्थायी मानवयुक्त अंतरिक्ष स्टेशन है, जो निम्न पृथ्वी कक्षा (Low Earth Orbit – LEO) में स्थित है।
  • यह चीन के मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम का तीसरा और अंतिम चरण है।

प्रमुख विकास:

  • प्रथम मॉड्यूल ‘तियानहे’ (Tianhe) को अप्रैल 2021 में प्रक्षेपित किया गया।
  • इससे पहले तियांगोंग-1 और तियांगोंग-2 नामक पूर्व परीक्षण मिशन संचालित किए गए थे।
  • तियांगोंग में कुल 3 प्रमुख मॉड्यूल हैं:
    • तियानहे (मुख्य मॉड्यूल)
    • वेनतियन (Wentian – विज्ञान मॉड्यूल)
    • मेंगतियन (Mengtian – विज्ञान मॉड्यूल)
    • प्रस्तावित स्पेस टेलीस्कोप मॉड्यूल – शुनतियन

तकनीकी विशिष्टताएँ:

  • अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की तुलना में तियांगोंग काफी छोटा और हल्का है:
    • तियांगोंग: 3 मॉड्यूल (~20% भार ISS के मुकाबले)
    • ISS: 16 मॉड्यूल, ~450 मीट्रिक टन
  • यह स्टेशन एक बार में तीन अंतरिक्षयात्रियों को 6 महीने तक रख सकता है।
  • क्रू परिवर्तन के दौरान यह 6 अंतरिक्षयात्रियों को भी अस्थायी रूप से समायोजित कर सकता है।

Download Today Current Affairs PDF

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Posts

Scroll to Top