Apni Pathshala

फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार (Florence Nightingale Award) | UPSC Preparation

Florence Nightingale Award

Florence Nightingale Award

संदर्भ:

भारत के राष्ट्रपति ने वर्ष 2025 के राष्ट्री फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कारों को नर्सों को सम्मानित करते हुए राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया। यह सम्मान देशभर की नर्सों की सेवा, समर्पण और उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया जाता है।

(Florence Nightingale Award) फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार: मुख्य जानकारी
  • परिचय: यह पुरस्कार आधुनिक नर्सिंग की जननी फ्लोरेंस नाइटिंगेल के नाम पर रखा गया है। इसे 1973 में भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा स्थापित किया गया था।
  • उद्देश्य: यह पुरस्कार उन नर्सों और नर्सिंग पेशेवरों की विशिष्ट सेवाओं को सम्मानित करता है जिन्होंने समाज के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया है।
  • पुरस्कार श्रेणियाँ: कुल 15 पुरस्कार निम्नलिखित श्रेणियों में दिए जाते हैं:
    • रजिस्टर्ड सहायक नर्स और मिडवाइफ (Registered Auxiliary Nurses & Midwife)
    • रजिस्टर्ड नर्स और मिडवाइफ (Registered Nurses and Midwife)
    • रजिस्टर्ड लेडी विज़िटर (Registered Lady Visitor)
  • पात्रता: यह पुरस्कार उन नर्सिंग कर्मियों को दिया जाता है जो निम्न संस्थानों में कार्यरत हैं:
    • केंद्र/राज्य सरकारें
    • केंद्र शासित प्रदेश
    • स्वैच्छिक संगठन
      (चाहे अस्पताल, सामुदायिक सेवा, शैक्षणिक संस्थान या प्रशासनिक क्षेत्र में कार्यरत हों)
  • पुरस्कार राशि सम्मान: प्रत्येक विजेता को मिलता है:
    • एक प्रशंसा प्रमाणपत्र (Certificate of Merit)
    • ₹1,00,000/- की नकद राशि
    • एक पदक (Medal)

Download Today Current Affairs PDF

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Posts

Scroll to Top