SCO
संदर्भ:
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के रक्षा मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए चीन की यात्रा करेंगे। यह दौरा क्षेत्रीय सुरक्षा और सहयोग पर बातचीत के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Shanghai Cooperation Organisation (SCO) – शंघाई सहयोग संगठन
- उद्भव (Origin): शंघाई फाइव (Shanghai Five) की स्थापना 1996 में चीन और पूर्व सोवियत संघ की 4 गणराज्यों (कज़ाखस्तान, किर्गिज़स्तान, रूस और ताजिकिस्तान) के बीच सीमा निर्धारण और सेना घटाने की वार्ताओं के परिणामस्वरूप हुई थी।
- सदस्य (Members of Shanghai Five):कज़ाखस्तान, चीन, किर्गिज़स्तान, रूस और ताजिकिस्तान।
- 2001 मेंउज़्बेकिस्तान के शामिल होने के बाद इसका नाम बदलकर शंघाई सहयोग संगठन (SCO) रख दिया गया।
उद्देश्य: मध्य एशियाई क्षेत्र में आतंकवाद, उग्रवाद और अलगाववाद पर रोक लगाने हेतु क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ाना।
सदस्य देश: चीन, रूस, भारत (2017), पाकिस्तान, ईरान, बेलारूस, और चार मध्य एशियाई देश — कज़ाखस्तान, किर्गिज़स्तान, ताजिकिस्तान, उज़्बेकिस्तान।
पर्यवेक्षक देश: अफगानिस्तान और मंगोलिया।
भाषा (Language): SCO की आधिकारिक भाषाएँ रूसी और चीनी हैं।
संरचना (Structure):
- सर्वोच्च निर्णय लेने वाली इकाई है राज्य प्रमुखों की परिषद (Council of Heads of States – CHS), जिसकी बैठक साल में एक बार होती है।
- संगठन की दो स्थायी संस्थाएं हैं:
- सचिवालय (Secretariat) — बीजिंग में स्थित।
- क्षेत्रीय आतंकवाद रोधी संरचना (RATS) की कार्यकारी समिति — ताशकंद में स्थित।