Cook Islands
संदर्भ:
न्यूजीलैंड ने हाल ही में कुक द्वीपसमूह को दी जा रही करोड़ों डॉलर की सहायता राशि पर रोक लगा दी है, जिसका कारण कुक द्वीपों के चीन के साथ बढ़ते संबंधों को लेकर बढ़ती चिंता बताई जा रही है। यह फैसला प्रशांत क्षेत्र में रणनीतिक संतुलन और भू-राजनीतिक प्रतिस्पर्धा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
कुक द्वीप समूह (Cook Islands) के बारे में
राजनीतिक स्थिति (Political Status)
- स्वशासी राष्ट्र (Self-Governing) है जो न्यूज़ीलैंड के साथ स्वतंत्र संघ (Free Association) में है।
- 1901 से 1965 तक यह न्यूज़ीलैंड का आश्रित उपनिवेश (Dependent Colony) था।
- कुक द्वीप समूह के नागरिक, न्यूज़ीलैंड के भी नागरिक होते हैं।
प्रशासनिक केंद्र:
- राजधानी: Avarua (अवारुआ)
- यह Rarotonga (रारोटोंगा) द्वीप पर स्थित है।
भूगोल:
- स्थान: पोलिनेशिया, ओशिनिया, दक्षिण प्रशांत महासागर में।
- न्यूज़ीलैंड के उत्तर-पूर्व में, अमेरिकन समोआ और फ्रेंच पोलिनेशिया के बीच स्थित है।
- इसमें 15 द्वीप शामिल हैं, जो ज्वालामुखीय गतिविधि से बने हैं।
- कुल भूमि क्षेत्रफल लगभग 236.7 वर्ग किलोमीटर है।