UMEED Portal
संदर्भ:
अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय हाल ही में UMEED पोर्टल के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ सक्रिय रूप से संपर्क कर रहा है। मंत्रालय का उद्देश्य है कि सभी वक्फ संपत्तियों (Waqf Properties) का विवरण आगामी छह महीनों के भीतर पोर्टल पर अपलोड किया जाए।
UMEED Portal के बारे में
परिचय: UMEED पोर्टल को भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा विकसित किया गया है, ताकि देशभर में वक़्फ़ संपत्तियों (Waqf properties) का प्रभावी और पारदर्शी प्रबंधन किया जा सके।
पूरा नाम: UMEED का अर्थ है – Unified Waqf Management, Empowerment, Efficiency and Development (एकीकृत वक़्फ़ प्रबंधन, सशक्तिकरण, दक्षता और विकास)। यह पोर्टल Waqf अधिनियम, 1995 के तहत काम करता है।
UMEED पोर्टल की मुख्य विशेषताएँ:
- डिजिटल सूची निर्माण और जियो–टैगिंग: सभी वक़्फ़ संपत्तियों की डिजिटल इन्वेंट्री बनाई जाएगी जिसमें उनकी भौगोलिक स्थिति भी अंकित होगी।
- ऑनलाइन शिकायत निवारण प्रणाली: लोगों की शिकायतों का ऑनलाइन समाधान करने के लिए यह एक तेज़ और पारदर्शी व्यवस्था प्रदान करता है।
- लीज़ और उपयोग पर निगरानी: वक़्फ़ संपत्तियों के पट्टे (lease) और उनके उपयोग की निगरानी पारदर्शी ढंग से की जाएगी।
- GIS मैपिंग और ई–गवर्नेंस से एकीकरण: संपत्तियों को भौगोलिक सूचना प्रणाली (GIS) से जोड़ा जाएगा, जिससे सरकार की अन्य ई-गवर्नेंस सेवाओं से समन्वय किया जा सके।
- सार्वजनिक पहुंच: सत्यापित रिकॉर्ड और रिपोर्ट जनता के लिए उपलब्ध होंगे, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी।