PARAKH National Survey 2024
PARAKH National Survey 2024 –
संदर्भ:
PARAKH राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 की रिपोर्ट से यह स्पष्ट हुआ है कि ऊँची कक्षाओं के छात्रों में विशेष रूप से गणित और विज्ञान विषयों में सीखने की गंभीर कमी देखी जा रही है। यह सर्वेक्षण भारत की स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता पर गहराई से प्रकाश डालता है और यह संकेत देता है कि जैसे-जैसे छात्र ऊँची कक्षाओं में पहुँचते हैं, उनकी मूलभूत शैक्षणिक समझ और विषयगत दक्षता में गिरावट आती जा रही है।
राष्ट्रीय सर्वेक्षण के प्रमुख निष्कर्ष (Key Findings of the Survey)
श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य/केंद्रशासित प्रदेश: पंजाब, केरल, हिमाचल प्रदेश, दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव, चंडीगढ़
कमज़ोर प्रदर्शन करने वाले ज़िले:
- कक्षा 3: साहेबगंज (झारखंड), रियासी और राजौरी (जम्मू-कश्मीर)
- कक्षा 6: उत्तर, दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम गारो हिल्स (मेघालय)
- कक्षा 9: शी योमी (अरुणाचल प्रदेश), दक्षिण-पश्चिम और उत्तर गारो हिल्स (मेघालय)
कक्षा-वार अधिगम परिणाम:
कक्षा 3:
- केवल 55% बच्चे 99 तक की संख्याओं का क्रम बता सके
- 54% ने गुणा/भाग की मूल बातें समझीं
कक्षा 6:
- 44% छात्रों ने पर्यावरण/सामाजिक तत्वों की पहचान की
- 38% ने पैटर्न के आधार पर पूर्वानुमान लगाया
कक्षा 9:
- 45% छात्रों ने संविधान और राष्ट्रीय आंदोलन की समझ दिखाई
- 54% ने पाठों से प्रमुख बिंदु निकालने की क्षमता दर्शाई
Institution-wise Performance: प्रमुख निष्कर्ष
- कक्षा 3 (Grade 3): केंद्रीय विद्यालयों (Kendriya Vidyalayas) ने गणित में सबसे कमजोर प्रदर्शन दर्ज किया।
- कक्षा 6 (Grade 6): सरकारी सहायता प्राप्त (Government-aided) और राज्य सरकार द्वारा संचालित स्कूलों ने गणित में कमज़ोर प्रदर्शन दिखाया।
- कक्षा 9 (Grade 9)
- केंद्रीय विद्यालयों के छात्रों ने सभी विषयों में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया,
- विशेष रूप से भाषा विषय में उल्लेखनीय उपलब्धि रही।
PARAKH: प्रमुख जानकारी
क्या है PARAKH: PARAKH (Performance Assessment, Review, and Analysis of Knowledge for Holistic Development)
- राष्ट्रीय मूल्यांकन निकाय, जिसे NEP 2020 के तहत
- NCERT (राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद) के अंतर्गत स्थापित किया गया है।
उद्देश्य (Objective)
- राज्य स्तर पर मूल्यांकन पद्धतियों का मानकीकरण
- छात्रों की अधिगम उपलब्धियों पर विश्वसनीय डेटा प्रदान करना।
2025 सर्वेक्षण कवरेज (Survey Coverage)
- कुल 21 लाख से अधिक छात्रों का मूल्यांकन
- 74,229 स्कूलों और 781 ज़िलों से सहभागिता
- विषय शामिल:
- कक्षा 3 और 6: भाषा, गणित और “The World Around Us”
- कक्षा 9: भाषा, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान
शिक्षकों की भागीदारी:
- 7 लाख शिक्षक और विद्यालय प्रमुख–
- प्रश्नावली के माध्यम से उन्होंने शिक्षण प्रक्रिया, मूल्यांकन और विद्यालय प्रबंधन पर जानकारी दी।
शिक्षा में सुधार के लिए सरकारी पहलें
- राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020)
- निपुण भारत मिशन (NIPUN Bharat Mission)
- समग्र शिक्षा अभियान (Samagra Shiksha Abhiyan)
- डिजिटल पहलें (Digital Initiatives)
- दीक्षा पोर्टल (DIKSHA)
- पीएम ई-विद्या (PM e-Vidya)
- स्वयं (SWAYAM)
- टाला (TALA – प्रौद्योगिकी आधारित अधिगम और मूल्यांकन)