AI based Agriculture API
संदर्भ:
Google ने हाल ही में Agricultural Monitoring and Event Detection (AMED) API लॉन्च की है, जो भारत भर में फसलों और खेतों से जुड़ी गतिविधियों की सटीक और समयानुकूल जानकारी प्रदान करती है। यह उन्नत एआई और उपग्रह डेटा पर आधारित API किसानों, स्टार्टअप्स, सरकारी एजेंसियों और कृषि विशेषज्ञों को फील्ड-लेवल इनसाइट्स देकर स्मार्ट खेती, सिंचाई प्रबंधन, और फसल निगरानी को अधिक प्रभावी बनाने में मदद करती है।
AI based Agriculture API: Google का AMED
परिचय:
- AMED API एक ओपन–सोर्स एआई (AI)-आधारित API है, जिसे Google द्वारा विकसित किया गया है।
- इसका उद्देश्य भारत में खेत स्तर पर फसल की निगरानी और कृषि घटनाओं की पहचान करना है।
प्रमुख विशेषताएँ:
- फील्ड–लेवल डेटा:
- किसी विशेष खेत में किस प्रकार की फसल है,
- कब फसल बोई गई (मौसम),
- खेत का आकार और
- पिछले 3 वर्षों का कृषि इतिहास उपलब्ध कराता है।
- डेटा अपडेट: हर 2 सप्ताह में डेटा रिफ्रेश होता है, जिससे बदलावों की नियमित जानकारी मिलती है।
- AI और सैटेलाइट इमेजरी का उपयोग: खेत की सीमाओं और भूमि उपयोग (land use) को मैप करने के लिए उन्नत तकनीक।
उपयोगिता:
- फार्म प्रबंधन में सुधार: फसल की जरूरतों के अनुसार मिट्टी, पानी, जलवायु और विकास के पैटर्न को समझना आसान बनाता है।
- फसल उत्पादन अनुमान: फसल कटाई की मात्रा (Harvest volume) का पूर्वानुमान संभव।
- एग्रीटेक स्टार्टअप्स के लिए अवसर: Google यह API एग्रीकल्चर स्टार्टअप्स के साथ साझा कर रहा है ताकि वे कृषि पारिस्थितिकी तंत्र को बेहतर बनाने के लिए नवीन समाधान विकसित कर सकें।