Hiroshima day
Hiroshima day –
संदर्भ:
6 अगस्त को मनाया जाने वाला हिरोशिमा दिवस, हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु बम हमलों की 80वीं वर्षगांठ को चिह्नित करता है। यह दिन मानवता के इतिहास की सबसे विनाशकारी घटनाओं में से एक की याद दिलाता है और शांति, परमाणु निरस्त्रीकरण और युद्ध की विभीषिका से बचने के संकल्प का प्रतीक माना जाता है।
हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु हमला (1945):
- 6 अगस्त 1945 को, अमेरिका ने “लिटिल बॉय“ नामक परमाणु बम को B-29 बॉम्बर ‘Enola Gay’ से हिरोशिमा पर गिराया।
- करीब 70,000–80,000 लोगों की तत्काल मृत्यु हो गई, और बाद में कई हजार लोग विकिरण (radiation) और चोटों से मारे गए।
- 9 अगस्त 1945 को अमेरिका ने “फैट मैन“ नामक दूसरा परमाणु बम नागासाकी पर गिराया।
- इसके बाद जापान ने आत्मसमर्पण कर दिया, और द्वितीय विश्व युद्ध समाप्त हो गया।
परमाणु बम गिराने का निर्णय क्यों लिया गया?
- जनरल डगलस मैकआर्थर सहित कई शीर्ष कमांडर परंपरागत बमबारी और “ऑपरेशन डाउनफॉल“ (जापान पर बड़े स्तर का सैन्य आक्रमण) के पक्ष में थे।
- इस अभियान में 10 लाख अमेरिकी सैनिकों की मौत की आशंका थी।
- इन भारी हानियों से बचने के लिए राष्ट्रपति ट्रूमैन ने परमाणु बम का उपयोग करने का निर्णय लिया।
मैनहैटन प्रोजेक्ट और ओपेनहाइमर: दिसंबर 1941 में अमेरिका ने J. Robert Oppenheimer के नेतृत्व में “मैनहैटन प्रोजेक्ट“ शुरू किया, जिसका उद्देश्य परमाणु बम बनाना था।
परमाणु बमबारी के बाद वैश्विक असर
- इस भयावह घटना के बाद परमाणु हथियारों को नियंत्रित करने के लिए कई अंतरराष्ट्रीय संधियाँ बनाई गईं:
- परमाणु अप्रसार संधि (NPT)
- सीटीबीटी
- लिमिटेड टेस्ट बैन ट्रीटी (LTBT)
- न्यूक्लियर सप्लायर्स ग्रुप (NSG)