Allographa effusosoredica
संदर्भ:
पश्चिमी घाट में लाइकेन की एक नई प्रजाति Allographa effusosoredica की खोज की गई है। यह खोज जैव विविधता से समृद्ध इस क्षेत्र की वैज्ञानिक महत्ता को और अधिक पुष्ट करती है। लाइकेन, जो शैवाल और फफूंद के सहजीवी संबंध से बनता है, पर्यावरणीय संतुलन और पारिस्थितिकी तंत्र के स्वास्थ्य का महत्वपूर्ण संकेतक माना जाता है।
भारत में खोजी गई नई प्रजाति: एलोग्राफा (Allographa) लाइकेन:
मुख्य जानकारी:
- यह नई प्रजातिक्रस्टोज लाइकेन (Crustose Lichen) प्रकार की है, जो effuse soredia और norstictic acid नामक दुर्लभ रसायन के कारण पहचानी गई है।
- Allographa वंश में norstictic acid का पाया जाना एक बहुत ही विशेष रासायनिक विशेषता है।
महत्त्व:
- यहभारत में पहली Allographa प्रजाति है, जिसे आणविक (molecular) डेटा के साथ प्रमाणित किया गया है।
- यह खोज भारत केअनुसंधान एवं नवाचार राष्ट्रीय प्रतिष्ठान (ANRF) द्वारा पश्चिमी घाट में लाइकेन सहजीवन (symbiosis) पर चल रहे प्रोजेक्ट के तहत की गई है।
भारत में टैक्सोनॉमिक स्थिति:
- यहभारत से खोजी गई 53वीं Allographa प्रजाति है।
- पश्चिमी घाट से खोजी गई 22वीं प्रजातिहै।
सरकारी प्रयास: जैव विविधता वाले क्षेत्रों जैसे पश्चिमी घाट में अनुसंधान और संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए नीतियों, पहलों और फंडिंग योजनाओं के माध्यम से सक्रिय प्रयास जारी हैं।