SAMHiTA
संदर्भ:
नवीन दिल्ली में आयोजित SAMHiTA (South Asia’s Manuscript Traditions & Mathematical Contributions) सम्मेलन का उद्घाटन विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने किया। इस पहल का उद्देश्य दक्षिण एशियाई पांडुलिपि परंपराओं और गणितीय योगदानों को उजागर करना है।
SAMHiTA (South Asian Manuscript Histories and Textual Archive)
- परिचय:
- SAMHiTA एक पहल है, जिसका उद्देश्यभारत और दक्षिण एशिया की पांडुलिपियों का रिलेशनल डेटाबेस और डिजिटल आर्काइव बनाना है।
- इसमें वो पांडुलिपियाँ शामिल हैं जोभारत के बाहर लाइब्रेरी, आर्काइव और अन्य संस्थाओं में संरक्षित हैं।
- मुख्य फोकस क्षेत्र:
- गणित, खगोलशास्त्र, भाषाविज्ञान, दर्शन, चिकित्सा और साहित्य से संबंधित पांडुलिपियाँ।
- महत्व:
- भारत कीबौद्धिक परंपराओं को पुनः स्थापित करना।
- सांस्कृतिक विस्मृतिको रोकना।
- विज्ञान और इतिहास के शोध कोमजबूत करना।
- अन्य पहलें:
- राष्ट्रीय पांडुलिपि मिशन (NMM), 2003:पांडुलिपियों का दस्तावेजीकरण, संरक्षण और पहुँच बढ़ाने के लिए।
- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (IGNCA):पांडुलिपियों और सांस्कृतिक संसाधनों का प्रमुख संग्रहालय और शोध केंद्र।
- डिजिटल पहलें:राष्ट्रीय डिजिटल लाइब्रेरी ऑफ इंडिया (NDLI), भारतवाणी प्रोजेक्ट, और इंडियन कल्चर पोर्टल।
- यूनेस्को मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड प्रोग्राम:वैश्विक स्तर पर दस्तावेजी धरोहर का संरक्षण।