Nepal first female prime minister Sushila Karki sworn in
संदर्भ:
नेपाल की पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की ने अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री पद की शपथ ली और देश का नेतृत्व करने वाली पहली महिला बनीं।
नेपाल में राजनीतिक घटनाक्रम:
- संसद भंग: नेपाल की राष्ट्रपति ने संसद को भंग कर दी।
- नई तारीख: अब 5 मार्च 2026 को ताज़ा आम चुनाव कराए जाएंगे।
- कारण:
- भ्रष्टाचार (Corruption)
- कुप्रशासन (Misrule)
- सोशल मीडिया बैन (Social Media Ban)
- विरोध प्रदर्शन: यह आंदोलन मुख्य रूप से Gen Z (युवा पीढ़ी) के नेतृत्व में हुआ।
- प्रधानमंत्री पद: इन प्रदर्शनों के चलते प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली को पद से हटना पड़ा।
- मुख्य न्यायाधीश नियुक्ति: प्रदर्शनकारियों के समर्थन से सुशीला कार्की को मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice) बनाया गया।
- निर्णय प्रक्रिया: इस नियुक्ति पर सहमति कानूनी विशेषज्ञों, राजनीतिक नेताओं और सेना की लंबी चर्चाओं के बाद बनी।
सुशीला कार्की (Sushila Karki):
- जन्म: 7 जून 1952, नेपाल के संकरपुर (बाद में बिराटनगर का हिस्सा) में एक छेत्री परिवार में हुआ।
- परिवार: वे अपने परिवार में सात बच्चों में सबसे बड़ी हैं।
- प्रारंभिक शिक्षा: त्रिभुवन विश्वविद्यालय (Tribhuvan University) से पढ़ाई की।
- स्नातक (Graduation): 1972 में महेन्द्र मोरंग कॉलेज से Bachelor of Arts (B.A.) की डिग्री प्राप्त की।
- उच्च शिक्षा (Higher Studies):
- भारत में राजनीति विज्ञान (Political Science) की पढ़ाई की।
- 1975 में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (Banaras Hindu University) से राजनीति विज्ञान में Master’s Degree प्राप्त की।
- कानून की पढ़ाई (Law Studies): 1978 में त्रिभुवन विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री (Law Degree) हासिल की।
भारत–नेपाल संबंध (India–Nepal Relations)
ऐतिहासिक व सांस्कृतिक संबंध
- भारत और नेपाल के रिश्ते गहरे ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आर्थिक आधार पर टिके हुए हैं।
- 1950 की शांति और मैत्री संधि (Treaty of Peace and Friendship) और खुली सीमा (Open Border) ने “रोटी-बेटी का रिश्ता” मजबूत किया है।
सहयोग के मुख्य क्षेत्र: व्यापार (Trade), ऊर्जा (Energy), रक्षा (Defence), सीमा सुरक्षा (Border Security)
भारत नेपाल के विकास में भी लगातार सहयोग करता है।
चुनौतियाँ (Challenges)
- सीमा विवाद (Border Disputes): खासकर कालापानी क्षेत्र पर।
- नेपाल का बढ़ता व्यापार घाटा (Trade Deficit)।
- हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स में देरी।
- नेपाल पर चीन का बढ़ता प्रभाव।
रक्षा व सुरक्षा सहयोग:
- भारत और नेपाल के बीच रक्षा और सुरक्षा सहयोग लंबे समय से मजबूत और लाभकारी है।
- दोनों देशों की सेनाओं में पारस्परिक विश्वास और सम्मान पर आधारित गहरे संबंध हैं।
- दोनों देशों की परंपरा है कि वे एक-दूसरे की सेना के प्रमुख को मानद जनरल (Honorary General) की उपाधि देते हैं।
- गोरखा रेजिमेंट के जरिए दोनों सेनाओं के रिश्ते और मजबूत हुए हैं।
- नेपाल की स्थिति रणनीतिक दृष्टि से अहम है क्योंकि यह भारत और चीन के बीच स्थित है।
विकासात्मक सहयोग (Developmental Partnership)
- भारत हर साल नेपाल के छात्रों को 1,500 से अधिक छात्रवृत्तियाँ देता है (चिकित्सा, इंजीनियरिंग, कृषि और पारंपरिक कला आदि क्षेत्रों में)।
- ITEC कार्यक्रम: इसमें नेपाली प्रोफेशनल्स के लिए प्रशिक्षण, परामर्श, स्टडी टूर और व्यवहार्यता अध्ययन शामिल हैं।
भविष्य की दिशा (Future Engagement)
- दोनों देशों को संप्रभुता और सहयोग के बीच संतुलन बनाना होगा।
- जटिल मुद्दों (सीमा विवाद, आर्थिक संतुलन, चीन का प्रभाव) का समाधान करना आवश्यक है।