Apni Pathshala

वैश्विक जल संसाधन की स्थिति 2024 (State of Global Water Resources 2024) | Ankit Avasthi Sir

State of Global Water Resources 2024

State of Global Water Resources 2024

संदर्भ – State of Global Water Resources 2024:

विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) ने अपनी नई रिपोर्ट The State of Global Water Resources 2024 जारी की है। यह वार्षिक रिपोर्ट वैश्विक ताजे पानी की उपलब्धता और जल भंडारण का विश्वसनीय आकलन प्रस्तुत करती है, जिसमें झीलें, नदियों का प्रवाह, भूमिगत जल, मृदा की नमी, बर्फ और हिम शामिल हैं। रिपोर्ट 2024 (State of Global Water Resources 2024) में हाइड्रोलॉजिकल चरम घटनाओं की जानकारी देती है और नीति निर्माताओं को सूखे, बाढ़ और ग्लेशियर पिघलने जैसी स्थितियों के बारे में मार्गदर्शन प्रदान करती है, जो बदलते जलवायु और जल चक्र को दर्शाती हैं।

WMO रिपोर्ट: जलवायु और जल संसाधन पर मुख्य निष्कर्ष

  1. नदी घाटियों में असमानता (Erratic River Basins)
  • दुनिया की केवल एक तिहाई नदी घाटियां सामान्य स्थिति में, बाकी दो तिहाई या तो अधिक या कम जल प्रवाह वाली।
  • यह प्रवृत्ति लगातार वर्ष जारी है।
  1. ग्लेशियर और समुद्र तल (Glacier Loss & Sea Level)
  • ग्लेशियरों का व्यापक नुकसान लगातार तीसरे वर्ष।
  • लगभग 450 गीगाटन बर्फ़ पिघली, जिससे समुद्र स्तर में 1.2 मिमी वृद्धि।
  • नुकसान = 180 मिलियन ओलंपिक स्विमिंग पूल।
  • कुछ क्षेत्रों में छोटे ग्लेशियर पिक-जल (peak-water) सीमा तक पहुँच गए।
  1. जल संकट (Water Stress)
  • आज 3.6 बिलियन लोग हर साल कम से कम एक बार पानी की कमी का सामना करते हैं।
  • 2050 तक यह 5 बिलियन से अधिक हो सकता है।
  • WHO/UN Water के अनुसार बढ़ती मांग और जलवायु प्रभाव मुख्य कारण।
  1. चरम जलवायु और तापमान (Climatic Conditions)
  • 2024 सबसे गर्म वर्ष के रूप में रिकॉर्ड।
  • El Niño: उत्तरी दक्षिण अमेरिका, अमेज़न, दक्षिणी अफ्रीका में सूखा।
  • वर्षा अधिक (Wetter-than-average): मध्य/पश्चिम अफ्रीका, कजाखस्तान, सेंट्रल यूरोप, पाकिस्तान, भारत के उत्तरी क्षेत्र, ईरान और चीन के कुछ हिस्से।
  1. क्षेत्रीय जल पैटर्न (Regional Patterns)
  • सूखा: अमेज़न बेसिन, दक्षिण अमेरिका के Paraná, Orinoco, São Francisco; दक्षिणी अफ्रीका के Zambezi, Limpopo, Okavango।
  • बाढ़: पश्चिम अफ्रीका (Senegal, Niger, Lake Chad, Volta), यूरोप में 2013 के बाद सबसे खराब बाढ़।
  • अधिक प्रवाह: Danube, Ganges, Godavari, Indus और मध्य एशियाई नदियां।
  1. झीलें, जलाशय और भूजल:
  • झीलें: 75 प्रमुख झीलों में गर्मियों के दौरान असामान्य ऊष्मा- जल गुणवत्ता प्रभावित।
  • भूजल: 37,406 कुओं में केवल 38% सामान्य स्तर पर; अधिक दोहन जारी।
  • जलाशय और मिट्टी में नमी: यूरोप और भारत में भराव (recharge), अफ्रीका, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया के कुछ हिस्सों में सतत कमी।

जल चक्र (Water Cycle):

  1. परिभाषा (Definition): जल चक्र पृथ्वी और वायुमंडल में पानी की लगातार गति को दर्शाता है।
  • इसमें पूल  और फ्लक्सेस शामिल होते हैं।
  1. पूल (Pools): जल के संग्रह के विभिन्न रूप और स्थान:
    • झीलें (Lakes)
    • ग्लेशियर (Glaciers)
    • वायुमंडल (Atmosphere)
    • भूमिगत जल (Groundwater)
  1. फ्लक्सेस (Fluxes)
  • पानी के पूल्स के बीच गतियां और परिवर्तन
  • इसमें राज्य परिवर्तन (State Changes) शामिल: वाष्पीकरण, संघनन, वर्षा (Precipitation)
  1. जलवायु परिवर्तन का प्रभाव:
  • वैश्विक तापमान वृद्धिवाष्पीकरण में वृद्धि
  • वायुमंडल में अधिक पानी जमा- चरम मौसम घटनाएं:
    • सूखा (Droughts)
    • भारी वर्षा (Heavy Precipitation)
    • तूफान/हरिकेन (Hurricanes)
  • ग्लेशियर पिघलने और महासागरीय विस्तारसमुद्र स्तर वृद्धि, तटीय क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा

Download Today Current Affairs PDF

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Posts

Scroll to Top