Delhi Police Constable Recruitment 2025
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 22 सितम्बर 2025 को दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (एक्जीक्यूटिव) भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के अंतर्गत कुल 7565 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 22 सितम्बर 2025 से 21 अक्टूबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट www.delhipolice.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Delhi Police Constable Recruitment 2025 Overview
इस वर्ष दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 का आयोजन कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा किया जा रहा है और इसका विस्तृत नोटिफिकेशन 22 सितम्बर 2025 को जारी कर दिया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत कुल 7565 पदों पर कांस्टेबल (एक्जीक्यूटिव) पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों की नियुक्ति होगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है और उम्मीदवारों को 22 सितम्बर से 21 अक्टूबर 2025 तक अपना आवेदन पत्र भरने का समय मिलेगा।
इसमें चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी, जिसमें पहले ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा और उसके बाद शारीरिक मापदंड तथा शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है। Delhi Police Constable Recruitment 2025 में चयनित उम्मीदवारों के लिए सैलरी वेतनमान स्तर 3 के अंतर्गत 21,700 रुपये से 69,100 रुपये प्रतिमाह तक रहेगी। इस परीक्षा का आयोजन नवंबर से दिसंबर 2025 के बीच किया जाना प्रस्तावित हैं, जिसकी आधिकारिक घोषणा बोर्ड द्वारा जल्द की जाएगी।
भर्ती निकाय |
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) |
भर्ती का नाम |
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (एक्जीक्यूटिव) 2025 -Delhi Police Constable Recruitment 2025 |
कुल पद |
7565 |
आवेदन की प्रारंभिक तिथि |
22 सितम्बर 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि |
21 अक्टूबर 2025 |
परीक्षा तिथि |
नवंबर–दिसम्बर 2025 |
चयन प्रक्रिया |
ऑनलाइन परीक्षा और शारीरिक परीक्षण |
वेतनमान |
21,700 – 69,100 रुपये (लेवल 3) |
आधिकारिक वेबसाइट |
Delhi Police Constable Recruitment 2025 Vacancies Detail
इस वर्ष दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 (Delhi Police Constable Recruitment 2025) में कुल 7565 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसमें पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग पद निर्धारित किए गए हैं। इसमें पुरुष अभ्यर्थियों के लिए कुल 4408 पद उपलब्ध हैं जबकि महिला अभ्यर्थियों के लिए 2496 पद रखे गए हैं। इन पदों को विभिन्न श्रेणियों में विभाजित किया गया है। नीचे दी गई तालिका में श्रेणीवार विवरण दिया गया है।
श्रेणी |
पुरुष पद |
महिला पद |
सामान्य (General) |
1914 |
1,047 |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) |
456 |
249 |
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) |
967 |
531 |
अनुसूचित जाति (SC) |
729 |
457 |
अनुसूचित जनजाति (ST) |
342 |
212 |
कुल |
4,408 |
2,496 |
Delhi Police Constable Recruitment 2025 Eligibility Criteria
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए अभ्यर्थियों को कुछ निश्चित शर्तों को पूरा करना अनिवार्य है। इसमें आवेदन के लिए उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए और न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है और आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता – Delhi Police Constable Recruitment 2025 |
|
सामान्य उम्मीदवार |
मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास |
विशेष छूट वाले उम्मीदवार |
11वीं पास (दिल्ली पुलिस कर्मचारी या आश्रित) |
आयु सीमा – Delhi Police Constable Recruitment 2025 |
||
श्रेणी |
न्यूनतम आयु |
अधिकतम आयु |
सामान्य उम्मीदवार |
18 वर्ष |
25 वर्ष |
आरक्षित वर्ग (OBC/SC/ST आदि) |
18 वर्ष |
OBC: 28 वर्ष SC/ST: 30 वर्ष |
अतिरिक्त योग्यता: पुरुष उम्मीदवारों के लिए हल्के मोटर वाहन (LMV) का वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना भी आवश्यक शर्त है।
Delhi Police Constable Recruitment 2025 Physical Standard Requirements
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती में अभ्यर्थियों को निर्धारित ऊँचाई और शारीरिक मापदंड पूरे करने होंगे। इसमें पुरुष उम्मीदवारों के लिए ऊँचाई और सीने की न्यूनतम सीमा तय की गई है जबकि महिला उम्मीदवारों के लिए केवल ऊँचाई का मानदंड रखा गया है। नीचे दी गई तालिका में विस्तृत जानकारी दी गई है।
पुरुष उम्मीदवारों के लिए शारीरिक मानदंड – Delhi Police Constable Recruitment 2025 |
||
श्रेणी |
ऊँचाई |
छाती |
सामान्य वर्ग एवं अन्य |
170 सेमी |
81-85 सेमी (4 सेमी फुलाव आवश्यक) |
पहाड़ी क्षेत्र के निवासी, गोरखा, कुमाऊँनी, डोगरा, मराठा, असम, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के अभ्यर्थी |
165 सेमी |
76-80 सेमी (5 सेमी फुलाव आवश्यक) |
अनुसूचित जनजाति (ST) तथा दिल्ली पुलिस कर्मियों/पूर्व कर्मियों के पुत्र |
165 सेमी |
76-80 सेमी (5 सेमी फुलाव आवश्यक) |
महिला उम्मीदवारों के लिए शारीरिक मानदंड – Delhi Police Constable Recruitment 2025 |
|
श्रेणी |
ऊँचाई |
सामान्य वर्ग एवं अन्य |
157 सेमी |
पहाड़ी क्षेत्र के निवासी, गोरखा, कुमाऊँनी, डोगरा, मराठा, असम, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के अभ्यर्थी |
155 सेमी |
अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) एवं दिल्ली पुलिस कर्मियों/पूर्व कर्मियों की पुत्री |
152 सेमी |
Delhi Police Constable Recruitment 2025 Physical Efficiency Test
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती में लिखित परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षण पास करना भी अनिवार्य है। इसमें दौड़, लंबी कूद और ऊँची कूद के मानक तय किए जाते हैं। नीचे दी गई तालिकाओं में सम्पूर्ण विवरण प्रस्तुत है।
पुरुष उम्मीदवारों के लिए PET – Delhi Police Constable Recruitment 2025 |
||
आयु वर्ग |
दौड़ (1600 मीटर) |
लंबी कूद |
30 वर्ष तक |
6 मिनट में पूरी करनी होगी |
14 फीट |
30 से 40 वर्ष |
7 मिनट में पूरी करनी होगी |
13 फीट |
40 वर्ष से अधिक |
8 मिनट में पूरी करनी होगी |
12 फीट |
महिला उम्मीदवारों के लिए PET – Delhi Police Constable Recruitment 2025 |
||
आयु वर्ग |
दौड़ (1600 मीटर) |
लंबी कूद |
30 वर्ष तक |
8 मिनट में पूरी करनी होगी |
10 फीट |
30 से 40 वर्ष |
9 मिनट में पूरी करनी होगी |
9 फीट |
40 वर्ष से अधिक |
10 मिनट में पूरी करनी होगी |
8 फीट |
Delhi Police Constable Recruitment 2025 Application Fee
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 में आवेदन शुल्क श्रेणीवार अलग-अलग निर्धारित किया गया है। इसके लिए भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम जैसे नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई आदि से ही किया जा सकता है।
श्रेणी |
आवेदन शुल्क |
सामान्य वर्ग (UR) / अन्य |
₹100 |
महिला उम्मीदवार |
₹0 |
अनुसूचित जाति (SC) |
|
अनुसूचित जनजाति (ST) |
|
पूर्व सैनिक (Ex-Servicemen) |
Delhi Police Constable Recruitment 2025 Application Process
नीचे तालिका में आवेदन प्रक्रिया को चरणवार समझाया गया है।
चरण |
प्रक्रिया |
1 |
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.ssc.gov.in पर जाएं। |
2 |
होमपेज पर जाकर “Delhi Police Constable 2025 Recruitment” लिंक पर क्लिक करें। |
3 |
नए उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन करना करे और लॉगिन के लिए यूज़र आईडी तथा पासवर्ड बनाए। |
4 |
लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें और सभी आवश्यक विवरण दर्ज करें। |
5 |
मांगे गए दस्तावेज़ जैसे शैक्षणिक प्रमाण पत्र, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें। |
6 |
श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें। |
7 |
फॉर्म को अंतिम बार जांचें और सबमिट बटन पर क्लिक करें। |
8 |
सफलतापूर्वक जमा करने के बाद भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म की प्रति डाउनलोड करें और सुरक्षित रखें। |
FAQs: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 (Delhi Police Constable Recruitment 2025)
- दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए आवेदन कब शुरू होंगे?
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 सितम्बर 2025 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 21 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल SSC की आधिकारिक वेबसाइट से ही किया जाएगा।
- दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 में कुल कितनी रिक्तियां हैं?
इस भर्ती अभियान में कुल 7565 पद निर्धारित किए गए हैं। इसमें 4408 पद पुरुषों और 2496 पद महिलाओं के लिए हैं। रिक्तियां विभिन्न श्रेणियों में विभाजित की गई हैं।
- दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए न्यूनतम योग्यता क्या है?
उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास होना आवश्यक है। विशेष परिस्थितियों में केवल दिल्ली पुलिस कर्मियों के पुत्र या आश्रितों के लिए 11वीं पास भी मान्य है।
- दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 की चयन प्रक्रिया क्या है?
चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी। पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा (Online CBT) और उसके बाद शारीरिक मापदंड एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा (PE & MT) आयोजित की जाएगी। दोनों चरणों में सफल उम्मीदवार ही चयनित होंगे।
Explore our Books: https://apnipathshala.com/product-category/books/