ISSA
संदर्भ:
भारत को कुलालंपुर में हुए वर्ल्ड सोशल सिक्योरिटी फोरम 2025 में सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए अंतरराष्ट्रीय सोशल सिक्योरिटी एसोसिएशन (ISSA) अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया।
अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा संगठन (ISSA):
- ISSAदुनिया का प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय संगठन है जो सामाजिक सुरक्षा संस्थानों और सरकारी विभागों को जोड़ता है।
- यह160+ देशों की राष्ट्रीय प्रशासनिक इकाइयों और एजेंसियों को एक मंच प्रदान करता है।
- उद्देश्य:सामाजिक सुरक्षा प्रणालियों को विकसित करना और उन्हें बेहतर बनाना।
इतिहास:
- स्थापना:1927 में ब्रसेल्स में, मूल नाम था International Conference of Sickness Insurance Funds and Mutual Benefit Societies.
- ILO से संबंध:अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) के तहत स्थापित, मुख्यालय जेनेवा, स्विट्ज़रलैंड में।
- विस्तार:1936 में बीमारियों के बीमा से व्यापक सामाजिक बीमा तक विस्तार।
- वर्तमान नाम:1947 में International Social Security Association अपनाया।
मिशन और उद्देश्य:
- सैद्धांतिक लक्ष्य:सामाजिक न्याय के आधार पर लोगों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को सुधारना।
- मिशन:Dynamic Social Security को बढ़ावा देना और सामाजिक सुरक्षा प्रशासन में उत्कृष्टता को सुनिश्चित करना।
- ज्ञान और वकालत:अनुसंधान करना, विशेषज्ञ सलाह देना, अच्छी प्रथाओं को साझा करना और वैश्विक सामाजिक सुरक्षा के लिए समर्थन देना।
भारत की उपलब्धियाँ: अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा संघ (ISSA) पुरस्कार ने भारत में सामाजिक सुरक्षा कवरेज के विस्तार को मान्यता दी है, जो 2015 में 19% से बढ़कर 2025 में 64.3% हो गया है और अब 940 मिलियन से अधिक नागरिकों तक पहुँच रहा है।