Apni Pathshala

RRB Group D Admit Card 2025 Out

RRB Group D Admit Card 2025 Out

रेल्वे बोर्ड द्वारा RRB Group D Admit Card 2025 आधिकारिक रूप से 24 नवंबर 2025 को जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों का कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) 27 नवंबर 2025 से निर्धारित है, वे अब एडमिट कार्ड अपने पंजीकरण नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके डाउनलोड कर सकते हैं।

RRB Group D Admit Card 2025 Out Overview 

RRB Group D Admit Card 2025 को रेलवे भर्ती बोर्ड ने 24 नवंबर 2025 को जारी कर दिया है। रेलवे द्वारा इस वर्ष कुल 32,438 पदों के लिए Group D भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही है, जिसमें Track Maintainer, Pointsman, Assistant Loco Shed, Assistant Operations और अन्य तकनीकी-सहायक पद शामिल हैं। परीक्षा 27 नवंबर 2025 से 16 जनवरी 2026 तक 32 दिनों में 96 शिफ्टों में आयोजित की जाएगी, जिसके लिए लगभग 1.08 करोड़ उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। एडमिट कार्ड के साथ RRB ने पहले ही Exam City Intimation लिंक जारी कर दिया था, ताकि परीक्षार्थी अपनी परीक्षा तिथि, शहर और लॉजिस्टिक व्यवस्था समय पर कर सकें। हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को केवल अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करनी होगी, जिसके बाद admit card को डाउनलोड कर पाएंगे। इस बार परीक्षा तीन शिफ्टों में होगी, जबकि परीक्षा अवधि 90 मिनट की रखी गई है।

संगठन

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRBs)

परीक्षा

RRB Group D CBT 2025

पद

Track Maintainer, Assistant, Pointsman आदि

कुल रिक्तियाँ

32,438

Admit Card जारी

24 नवंबर 2025

परीक्षा तिथि

27 नवंबर 2025 – 16 जनवरी 2026

शिफ्ट्स

3 शिफ्ट

चयन प्रक्रिया

CBT → PET → DV/Medical

आधिकारिक वेबसाइट

rrbcdg.gov.in

RRB Group D Admit Card 2025 Download Link

RRB ने 27 नवंबर 2025 की परीक्षा के लिए Group D Admit Card डाउनलोड लिंक सक्रिय कर दिया है। उम्मीदवार अपने पंजीकरण नंबर और पासवर्ड डालकर सीधे हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। आपकी सुविधा के लिए नीचे एक लिंक दिया गया है, जिस पर क्लिक करने से आप RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे, जहां से वे आप अपना एडमिट कार्ड आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

RRB Group D Admit Card 2025 Download Link

Note: Railway Board द्वारा निर्धारित परीक्षा तिथि से 3 दिन पहले ही संबंधित उम्मीदवार का एडमिट कार्ड जारी किया जाता है। नीचे रेलवे बोर्ड द्वारा एडमिट कार्ड जारी करने के लिए निर्धारित शेड्यूल दिया गया है। 

परीक्षा तिथि

एडमिट कार्ड जारी

27 नवंबर 2025

24 नवंबर 2025

28 नवंबर 2025

25 नवंबर 2025

1 दिसंबर 2025

28 नवंबर 2025

2 दिसंबर 2025

29 नवंबर 2025

3 दिसंबर 2025

30 नवंबर 2025

4 दिसंबर–16 जनवरी 2026

जल्द जारी होगा

RRB Group D Admit Card 2025 Download Steps

1

सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक रेलवे भर्ती बोर्ड की वेबसाइट rrbcdg.gov.in या अपने संबंधित RRB रीजन की वेबसाइट पर जाएँ।

2

होमपेज पर पहुँचने के बाद, नोटिफिकेशन सेक्शन में उपलब्ध “RRB Group D Admit Card 2025” लिंक पर क्लिक करें।

3

इसके बाद उम्मीदवार अपने RRB Region का चयन करे ताकि सिस्टम आपकी क्षेत्रीय डेटाबेस से जुड़ सके।

4

लॉगिन पेज खुलने पर आपसे Registration Number और Password/Date of Birth पूछी जाएगी। दोनों जानकारियाँ सही तरीके से दर्ज करें।

5

लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर आपका RRB Group D Admit Card 2025 दिखाई देगा, इसे ध्यान से चेक करें।

6

सभी विवरण सही होने पर Download बटन दबाएँ और एडमिट कार्ड का साफ प्रिंट निकालें। प्रिंटेड कॉपी को परीक्षा दिन अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएँ।

RRB Group D Exam Day Guidelines 2025

RRB Group D परीक्षा के दिन सुचारू और बिना किसी बाधा के प्रवेश सुनिश्चित करने के लिए उम्मीदवारों को बोर्ड द्वारा जारी सभी निर्देशों का पालन करना जरूरी है। उम्मीदवार नीचे दिए गए सभी निर्देशों का पालन करे और परीक्षा हॉल में अनुशासन बनाए रखें ताकि आपका CBT टेस्ट व्यवस्थित तरीके से पूरा हो सके।

रिपोर्टिंग टाइम

निर्धारित रिपोर्टिंग टाइम पर पहुँचें, गेट बंद होने के बाद प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

दस्तावेज़

Admit Card, वैध फोटो ID और पासपोर्ट फोटो अनिवार्य रूप से साथ रखें।

प्रतिबंधित वस्तुएँ

इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, नोटबुक, घड़ी, पेन ड्राइव, कैलकुलेटर लाना मना है।

ड्रेस कोड

हल्के और साधारण कपड़े पहनें; मेटल आइटम वाले कपड़े न पहनें।

अनुशासन

स्टाफ के निर्देशों का पालन करें, किसी भी प्रकार की अनियमितता पर परीक्षा रद्द की जा सकती है।

FAQ: RRB Group D Admit Card 2025

Q 1: RRB Group D Admit Card 2025 कब जारी हुआ?

RRB Group D Admit Card 2025 आधिकारिक रूप से 24 नवंबर 2025 को जारी किया गया है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने पहले ही Exam City Intimation लिंक सक्रिय कर दिया है।

Q 2: RRB Group D Admit Card 2025 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार अपना RRB Group D Admit Card 2025 आधिकारिक RRB वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि से लॉगिन करना होता है। लॉगिन के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर प्रिंट निकालना अनिवार्य है।

Q 3: क्या RRB Group D Admit Card 2025 के बिना परीक्षा में प्रवेश मिलेगा?

नहीं, बिना RRB Group D Admit Card 2025 के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो ID और पासपोर्ट साइज़ फोटो ले जाना भी अनिवार्य है, क्योंकि यह आपकी पहचान सत्यापित करने के लिए आवश्यक दस्तावेज हैं।

Q 4: RRB Group D Admit Card 2025 में कौन-कौन सी जानकारी होती है?

RRB Group D Admit Card 2025 में महत्वपूर्ण विवरण जैसे उम्मीदवार का नाम, फोटो, परीक्षा तिथि, शिफ्ट टाइमिंग, परीक्षा केंद्र का पूरा पता, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा संबंधी निर्देश दिए रहते हैं। 

Trending Articles

RPSC RAS 2023 Final Result Out

UPSC Mains Result 2025 Out

RRB Group D Exam City Slip 2025 Out

REET Mains Notification 2025 Out

UP Home Guard Recruitment 2025 OTR Process

UPPSC RO/ARO Mains Exam Date 2025 Out

Rajasthan Police Constable Result 2025 Out

KVS & NVS Recruitment 2025 Out

BPSC 71st Prelims Result 2025 OUT

RRB NTPC UG CBT 1 Result & Cut Off 2025 Out

Explore our Books: https://apnipathshala.com/product-category/books/

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Blogs

Scroll to Top