23rd India-Russia Annual Summit 2025
संदर्भ:
23वां भारत–रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन 4–5 दिसंबर 2025 को नई दिल्ली में आयोजित हुआ, जिसमें रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत की राजकीय यात्रा भी की। दोनों देशों ने इसे विशिष्ट सामरिक साझेदारी बताया, जिसकी नींव आपसी विश्वास, राष्ट्रीय हितों के सम्मान और दीर्घकालिक सामरिक समानताओं पर आधारित है।
भारत–रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन 2025 के मुख्य बिंदु:
- व्यापार वृद्धि का लक्ष्य: दोनों पक्षों ने संतुलित और सतत द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने के लक्ष्य को दोहराया। दोनों देशों ने 2030 तक व्यापार को 100 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया।
- अवरोधों को दूर करना: दोनों पक्षों ने टैरिफ बाधाओं, लॉजिस्टिक्स समस्याओं, भुगतान व्यवस्था, बीमा–पुनर्बीमा, और व्यापारिक संवाद जैसे कारकों को सुधारे जाने की आवश्यकता पर जोर दिया। भारत–EAEU मुक्त व्यापार समझौते पर कार्य तेज करने पर सहमति जताई।
- प्राकृतिक संसाधनों में सहयोग: रूस और भारत ने खनिज संसाधनों, ऊर्जा, कीमती धातुओं और क्रिटिकल रॉ मटेरियल्स में बढ़ती साझेदारी का स्वागत किया।
- ऊर्जा साझेदारी: ऊर्जा क्षेत्र को दोनों देशों की विशेष रणनीतिक साझेदारी का स्तंभ बताया गया। दोनों पक्ष निवेश से संबंधित चुनौतियों के समाधान के लिए सहमत हुए।
- अंतरराष्ट्रीय गलियारों में सहयोग: भारत और रूस ने INSTC, चेन्नई–व्लादिवोस्तोक समुद्री कॉरिडोर, और नॉर्दर्न सी रूट के विकास को सामरिक प्राथमिकता देने पर सहमति जताई।
- गैर-विद्युत परमाणु तकनीक: कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र के संचालन और फ्यूल साइकिल से लेकर लाइफ साइकल सपोर्ट तक सहयोग जारी रखने पर जोर दिया गया। दोनों देशों ने नए उच्च-प्रौद्योगिक क्षेत्रों में शांतिपूर्ण परमाणु सहयोग का नया एजेंडा तैयार करने की सहमति जताई।
- सहयोग आधारित रक्षा सहयोग: दोनों देशों ने रक्षा क्षेत्र में दीर्घकालिक सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति जताई। भारत में संयुक्त उत्पादन, स्पेयर पार्ट्स, कंपोनेंट्स और टेक्नोलॉजी ट्रांसफर पर दिया गया।
- सांस्कृतिक एवं पर्यटन सहयोग: भारत और रूस ने पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी और ई-वीजा के सरलीकरण के लिए भविष्य में वीज़ा प्रक्रियाओं को और सरल बनाने पर जोर दिया।
- आतंकवाद-रोधी सहयोग: दोनों नेताओं ने आतंकवाद, उग्रवाद, मनी लॉन्ड्रिंग, मादक पदार्थों की तस्करी और अन्य अंतरराष्ट्रीय अपराधों से मुकाबले में सहयोग तेज करने का संकल्प दोहराया।

