UPSSSC PET Result 2025 Out
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 5 दिसंबर 2025 को UPSSSC PET Result 2025 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने 6 और 7 सितंबर 2025 को आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा PET दी थी, वे अब ऑनलाइन वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोर कार्ड और कुल अंक चेक कर सकते हैं।
UPSSSC PET Result 2025 Out Overview
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने UPSSSC PET Result 2025 को 5 दिसंबर 2025 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। अब सभी उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर व जन्मतिथि दर्ज करके आसानी से अपना परिणाम देख सकते हैं। आयोग ने यह परीक्षा 6 और 7 सितंबर 2025 को राज्य स्तर पर आयोजित किया था, जिसके लिए बाद अब परिणाम और स्कोर कार्ड ऑनलाइन उपलब्ध करा दिया गया है। PET 2025 का परिणाम केवल क्वालिफाइंग प्रकृति का है और इसी स्कोर के आधार पर आगे विभिन्न ग्रुप B और ग्रुप C भर्तियों की मेन्स परीक्षाओं के लिए शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी। PET स्कोर कार्ड तीन वर्ष तक मान्य रहता है, जिससे अभ्यर्थी इस अवधि में जारी सभी संबंधित भर्तियों में आवेदन कर सकते हैं। PET क्वालिफाई करने वाले अभ्यर्थी पात्रता के अनुसार आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल हो पाएंगे और अन्ततः दस्तावेज़ सत्यापन तथा मेरिट सूची के आधार पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी।
|
परीक्षा का नाम |
UPSSSC Preliminary Eligibility Test (PET) 2025 |
|
आयोजन संस्था |
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) |
|
परीक्षा तिथि |
6 और 7 सितंबर 2025 |
|
परिणाम जारी तिथि |
5 दिसंबर 2025 |
|
स्कोर कार्ड वैधता |
3 वर्ष |
|
आधिकारिक वेबसाइट |
UPSSSC PET Result 2025 Download Link
UPSSSC ने UPSSSC PET Result 2025 का डाउनलोड लिंक सक्रिय कर दिया है और अब सभी उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करके आसानी से स्कोर कार्ड देख सकते हैं। आयोग ने आधिकारिक वेबसाइट पर एक विशेष लिंक उपलब्ध कराया है, जहां लॉगिन करने के बाद कुल अंक और क्वालिफिकेशन स्टेटस तुरंत दिखाई देगा। आपकी सुविधा के लिए नीचे आधिकारिक वेबसाइट का सक्रिय लिंक दिया गया है।
UPSSSC PET Result 2025 Download Steps
|
1 |
अपने ब्राउज़र से UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए। |
|
2 |
होमपेज पर उपलब्ध “Preliminary Eligibility Test (PET) 2025” टैब वाले लिंक पर क्लिक को खोजे। |
|
3 |
इसके बाद “Click to View Preliminary Eligibility Test (PET) 2025 Result/Score Card” वाले लिंक पर क्लिक करें। |
|
4 |
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि, जेंडर और स्क्रीन पर दिख रहा सुरक्षा कोड सही-सही भरें। |
|
5 |
लॉगिन करते ही आपका PET 2025 Result एक स्क्रीन पर दिखाई देगा जिसमें कुल अंक, क्वालिफाइंग स्थिति और नॉर्मलाइज़ेशन विवरण शामिल होते हैं। |
|
6 |
“Download Score Card” विकल्प पर क्लिक करें और स्कोर कार्ड को PDF फॉर्म में डाउनलोड कर अपने मोबाइल या लैपटॉप में सुरक्षित रख लें। |
UPSSSC PET Result 2025 में क्या-क्या विवरण होंगे?
PET 2025 रिज़ल्ट में निम्न जानकारी दी गई है: उम्मीदवार का नाम, पिता का नाम, रोल नंबर / रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि, श्रेणी, प्राप्त कुल अंक, नॉर्मलाइज़्ड स्कोर (यदि लागू), क्वालिफाइंग स्टेटस, परिणाम जारी तिथि,PET स्कोर की वैधता, आयोग की मुहर व हस्ताक्षर।
UPSSSC PET Result 2025 के बाद अगला चरण क्या हैं?
UPSSSC PET Result 2025 के बाद उम्मीदवार पोस्ट-विशिष्ट मेन्स परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन और अंतिम मेरिट प्रक्रिया में शामिल होते हैं। PET स्कोर के आधार पर ही आगे चयन तय होता है, इसलिए स्कोर कार्ड सुरक्षित रखना जरूरी है।
|
मेन्स परीक्षा आवेदन |
जल्द ही पोस्ट-वार अलग से नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। जिसके बाद PET में योग्य उम्मीदवार मेन्स परीक्षा के लिए आवेदन सकते हैं। |
|
मेन्स परीक्षा |
आवेदन के बाद आयोग द्वारा ग्रुप B और C पदों के लिए विषय-विशिष्ट परीक्षा आयोजित की जाएगी। |
|
दस्तावेज़ सत्यापन |
मेन्स परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के मूल दस्तावेज़ चेक किए जाएंगे। |
|
अंतिम मेरिट |
परीक्षा + DV के आधार पर अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी। |
FAQs: UPSSSC PET Result 2025
- UPSSSC PET Result 2025 कब जारी हुआ?
UPSSSC PET Result 2025 को आयोग ने 5 दिसंबर 2025 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया है। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करके आसानी से स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- UPSSSC PET Result 2025 कैसे डाउनलोड करें?
UPSSSC PET Result 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को www.upsssc.gov.in पर जाना होता है, जहाँ PET 2025 Result/Score Card वाले लिंक पर क्लिक करके लॉगिन करना होता है। लॉगिन पूरा होने पर कुल अंक, नॉर्मलाइज्ड स्कोर और क्वालिफिकेशन स्टेटस स्क्रीन पर दिखाई देता है।
- UPSSSC PET Result 2025 की वैधता कितनी है?
UPSSSC PET Result 2025 के आधार पर जारी स्कोर कार्ड तीन वर्ष तक मान्य रहता है। इस अवधि में उम्मीदवार विभिन्न ग्रुप B और C पदों की मेन्स परीक्षाओं के लिए पात्र होते हैं और संबंधित भर्तियों के लिए बिना दोबारा PET दिए आवेदन कर सकते हैं।
- UPSSSC PET Result 2025 के बाद चयन प्रक्रिया क्या है?
UPSSSC PET Result 2025 जारी होने के बाद योग्य उम्मीदवारों को पोस्ट-विशिष्ट मेन्स परीक्षाओं के लिए आवेदन करना होता है। मेन्स परीक्षा में सफल होने पर दस्तावेज़ सत्यापन किया जाता है और अंत में आयोग मेरिट लिस्ट जारी कर अंतिम चयन पूरा करता है।
Explore our Books: https://apnipathshala.com/product-category/books/
