RRB NTPC CBAT Exam Date 2025 Out
रेलवे भर्ती बोर्ड ने RRB NTPC भर्ती प्रक्रिया के तहत कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट यानी CBAT की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। यह परीक्षा उन अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जाएगी जो CBT-2 में सफल घोषित किए गए हैं। CBAT परीक्षा स्टेशन मास्टर पद के लिए अनिवार्य चरण है।
RRB NTPC CBAT Exam Date 2025 Announced
रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा RRB NTPC भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट यानी CBAT परीक्षा 2025 की तिथि आधिकारिक रूप से घोषित कर दी गई है। यह परीक्षा 28 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा केवल उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाएगी जो CBT-2 परीक्षा में सफल घोषित किए गए हैं। CBAT परीक्षा स्टेशन मास्टर पद के लिए अनिवार्य चरण है और इसका उद्देश्य अभ्यर्थियों की तार्किक क्षमता, मानसिक सतर्कता और निर्णय लेने की योग्यता का मूल्यांकन करना है।
RRB NTPC CBAT City Slip & Admit Card 2025
रेलवे भर्ती बोर्ड के अनुसार कुल 13,616 उम्मीदवार 28 दिसंबर 2025 को आयोजित होने वाली CBAT परीक्षा 2025 के लिए पात्र हैं। परीक्षा से पहले उम्मीदवारों को परीक्षा शहर की जानकारी देने के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप 18 दिसंबर 2025 को जारी की जाएगी। CBAT एडमिट कार्ड 24 दिसंबर 2025 को आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा।
RRB NTPC CBAT Exam 2025
28 दिसंबर 2025 को आयोजित होने वाली CBAT परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी, जिसमें प्रश्न केवल हिंदी और अंग्रेजी भाषा में ही पूछे जाएंगे। CBAT में किसी प्रकार की नकारात्मक अंकन व्यवस्था नहीं होगी। इसमें प्रत्येक टेस्ट बैटरी में न्यूनतम 42 टी-स्कोर अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। किसी भी श्रेणी के लिए अंक में कोई छूट नहीं दी जाएगी तथा सभी टेस्ट बैटरी में उत्तीर्ण होना आवश्यक है। जिसके बाद अंत में अंतिम मेरिट सूची CBT-2 और CBAT दोनों के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
|
परीक्षा का नाम |
RRB NTPC CBAT 2025 |
|
भर्ती बोर्ड |
रेलवे भर्ती बोर्ड |
|
परीक्षा का प्रकार |
कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट |
|
पद का नाम |
स्टेशन मास्टर |
|
पात्र उम्मीदवार |
CBT-2 में उत्तीर्ण |
|
कुल योग्य उम्मीदवार |
13,616 |
|
CBAT परीक्षा तिथि |
28 दिसंबर 2025 |
|
सिटी इंटिमेशन स्लिप |
18 दिसंबर 2025 |
|
एडमिट कार्ड जारी |
24 दिसंबर 2025 |
|
न्यूनतम योग्यता अंक |
प्रत्येक टेस्ट में 42 टी-स्कोर |
|
मेरिट वेटेज |
CBT-2 70% + CBAT 30% |
Explore our Books: https://apnipathshala.com/product-category/books/
