Exercise AviaIndra 2025

संदर्भ:
हाल ही में भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय अभ्यास एक्सरसाइज एवियाइंद्रा 2025 का आयोजन 15 से 22 दिसंबर 2025 तक किया गया। यह अभ्यास दोनों देशों के बीच लंबे समय से चली आ रही रणनीतिक साझेदारी और रक्षा सहयोग को सुदृढ़ करता है।
Exercise AviaIndra क्या है?
- अभ्यास एविया-इन्द्रा (Exercise AviaIndra) भारत और रूस की वायु सेनाओं के बीच आयोजित होने वाला एक द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास है।
- एविया-इन्द्रा अभ्यास की शुरुआत वर्ष 2014 में हुई थी। जिसमें भारतीय वायु सेना (IAF) और रूसी संघ की एयरोस्पेस फोर्स (RFASF) भाग लेती है।
- इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों की वायु सेनाओं के बीच परिचालन क्षमता (Interoperability) को बढ़ाना और सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करना है।
- यह द्विवार्षिक आयोजन है। यह अभ्यास आमतौर पर दो चरणों में आयोजित किया जाता है – एक चरण भारत में और दूसरा रूस में।
- इसमें हवाई युद्ध (Air Combat), आतंकवाद विरोधी अभियान, और मानवीय सहायता व आपदा राहत (HADR) जैसे मिशनों का अभ्यास किया जाता है।
- इस अभ्यास में Su-30 MKI, तेजस, IL-78 और Mi-17 जैसे विमानों पर संयुक्त उड़ान संचालन किया जाता है।
सामरिक महत्व:
- रणनीतिक साझेदारी (Strategic Partnership): भारत और रूस के बीच ‘विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी’ (Special and Privileged Strategic Partnership) है। एविया-इन्द्रा इस साझेदारी को सैन्य स्तर पर सुदृढ़ करता है।
- आतंकवाद के खिलाफ सहयोग: दोनों देश वैश्विक आतंकवाद की चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। इस अभ्यास में घनी आबादी वाले क्षेत्रों में आतंकवाद विरोधी अभियानों के लिए हवाई शक्ति के उपयोग का प्रशिक्षण दिया जाता है।
- तकनीकी विनिमय: भारतीय वायु सेना (IAF) रूसी मूल के विमानों का बड़े पैमाने पर संचालन करती है। यह अभ्यास भारतीय पायलटों को रूसी वायु सेना की नवीनतम तकनीकों और युद्धाभ्यास की बारीकियों को समझने का अवसर देता है।
विशेष: भारत-रूस के बीच ‘इन्द्रा’ श्रृंखला के तहत तीन प्रकार के अभ्यास होते हैं: इन्द्रा (INDRA): थल सेना अभ्यास, एविया-इन्द्रा (AviaIndra): वायु सेना अभ्यास और इन्द्रा नेवी (INDRA Navy): नौसेना अभ्यास। हाल के वर्षों में, भारत ने इन तीनों को मिलाकर ‘ट्राई-सर्विसेज’ (Tri-Services) अभ्यास भी शुरू किया है, जिसमें तीनों सेनाएं एक साथ भाग लेती हैं।
