Apni Pathshala

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 (Prime Minister National Child Award 2025) | UPSC

Prime Minister National Child Award 2025

Prime Minister National Child Award 2025

संदर्भ: 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 26 दिसंबर, 2025 को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक भव्य समारोह में देशभर के 20 बच्चों को ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (PMRBP)-2025’ से सम्मानित किया। यह पुरस्कार ‘वीर बाल दिवस’ के अवसर पर उन बच्चों को दिया गया जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण साहस और प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। 

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (PMRBP) के बारे मे:

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (PMRBP) भारत सरकार द्वारा बच्चों को दिया जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। यह पुरस्कार उन बच्चों की असाधारण उपलब्धियों को मान्यता देता है जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी विलक्षण प्रतिभा का परिचय दिया है।

  • शुरुआत: इस पुरस्कार की शुरुआत 1996 में ‘राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ (National Child Award) के रूप में हुई थी। 2018 में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने इसका नाम बदलकर ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ कर दिया।
  • श्रेणियां: PMRBP मुख्य रूप छह विशिष्ट क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को दिया जाता है:
      • नवाचार (Innovation): विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नवीन खोज करने वाले।
      • समाज सेवा (Social Service): समाज कल्याण और मानवता के प्रति समर्पित कार्य।
      • शैक्षिक (Scholastic): शैक्षणिक क्षेत्र में असाधारण मेधा।
      • खेल (Sports): राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन।
      • कला और संस्कृति (Art & Culture): संगीत, नृत्य, चित्रकला आदि में निपुणता।
      • वीरता (Bravery): दूसरों की जान बचाने या आत्म-रक्षा में दिखाया गया अदम्य साहस।
  • पात्रता मानदंड: इसमें आवेदक की आयु 5 वर्ष से अधिक और 18 वर्ष से कम होनी चाहिए। बच्चा भारत का नागरिक होना चाहिए और भारत में निवास करता हो। उपलब्धि पिछले दो वर्षों के भीतर की होनी चाहिए (नामांकन तिथि से पहले)।
  • चयन प्रक्रिया: नामांकन आधिकारिक पोर्टल National Awards Portal के माध्यम से ऑनलाइन आमंत्रित किए जाते हैं। स्व-नामांकन के अलावा, राज्य सरकारें, जिला मजिस्ट्रेट और प्रतिष्ठित संस्थान भी बच्चों के नाम प्रस्तावित कर सकते हैं। इसके बाद महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के तहत एक स्क्रीनिंग कमेटी आवेदनों की छंटनी करती है। अंतिम चयन एक उच्च-स्तरीय राष्ट्रीय समिति द्वारा किया जाता है, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री करते हैं।
  • स्वरूप: प्रत्येक विजेता को निम्नलिखित प्रदान किया जाता है: एक पदक (Medal), 1,00,000 रुपये की नकद राशि, एक प्रमाण पत्र और प्रशस्ति पत्र।

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (PMRBP) 2025 विजेताओं की सूची 

क्र.स.

विजेता का नाम

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश

श्रेणी

मुख्य उपलब्धि

1

व्योम प्रिया (मरणोपरांत)

तमिलनाडु

वीरता

बिजली दुर्घटना के दौरान दूसरे बच्चे को बचाते हुए अपना जीवन बलिदान किया।

2

कमलेश कुमार (मरणोपरांत)

बिहार

वीरता

डूबते हुए एक बच्चे को बचाने के प्रयास में अपने प्राणों की आहुति दी।

3

मुहम्मद सिदान पी

केरल

वीरता

बिजली के झटके (इलेक्ट्रोक्यूशन) से अपने दो दोस्तों की जान बचाई।

4

अजय राज

उत्तर प्रदेश

वीरता

अपने पिता को मगरमच्छ के हमले से सुरक्षित बचाया।

5

एस्थर लालदुहॉमी ह्नामटे

मिजोरम

कला एवं संस्कृति

देशभक्ति गीतों की भावपूर्ण प्रस्तुति के माध्यम से राष्ट्रीय गौरव को प्रेरित किया।

6

सुमन सरकार

पश्चिम बंगाल

कला एवं संस्कृति

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त करने वाले विलक्षण तबला वादक।

7

पूजा

उत्तर प्रदेश

पर्यावरण

कृषि धूल और वायु प्रदूषण को कम करने के लिए एक नवीन मशीन बनाई।

8

श्वान सिंह

पंजाब

सामाजिक सेवा

ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान सीमावर्ती सैनिकों की मदद के लिए साहसी कार्य किए।

9

वंश तायल

चंडीगढ़

सामाजिक सेवा

विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के पुनर्वास के लिए खुद को समर्पित किया।

10

आिशी प्रिशा बोराह

असम

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

प्राकृतिक खेती और टिकाऊ प्रथाओं के माध्यम से नवाचार को बढ़ावा दिया।

11

अर्णव अनुप्रीय महर्षि

महाराष्ट्र

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

हाथ के पक्षाघात के लिए AI-आधारित पुनर्वास उपकरण विकसित किया।

12

वैभव सूर्यवंशी

बिहार

खेल

क्रिकेट में सबसे युवा आईपीएल खिलाड़ी और सबसे तेज़ भारतीय शतकवीर।

13

वका लक्ष्मी प्रज्ञिका

गुजरात

खेल

शतरंज की अंडर-7 वर्ल्ड चैंपियन, जिन्होंने 9/9 का शानदार स्कोर हासिल किया।

14

धिनीधि देसिंगु

कर्नाटक

खेल

पेरिस 2024 ओलंपिक में प्रतिस्पर्धा करने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय तैराक।

15

अनीश सरकार

पश्चिम बंगाल

खेल

मात्र 3 वर्ष की आयु में दुनिया के सबसे कम उम्र के FIDE-रैंक वाले शतरंज खिलाड़ी।

16

अनुष्का कुमारी

झारखंड

खेल

भारतीय अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम की गोल-स्कोरिंग स्ट्राइकर।

17

ज्योशना साबर

ओडिशा

खेल

वेटलिफ्टिंग में यूथ एशियन रिकॉर्ड धारक और अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता।

18

आरव भारद्वाज

दिल्ली

खेल

कारगिल शहीदों के सम्मान में कारगिल से दिल्ली तक 1,251 किमी की साइकिल यात्रा की।

19

विश्वनाथ कार्तिकेय

तेलंगाना

खेल

सेवन समिट्स चैलेंज’ (सात चोटियों) को पूरा करने वाले सबसे कम उम्र के पर्वतारोही।

20

ज्योति

हरियाणा

खेल

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली प्रेरणादायक पैरा-एथलीट।

 

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Posts

Scroll to Top