Russia Oreshnik missile system

संदर्भ:
रूस ने हाल ही में अपने अत्याधुनिक और परमाणु-क्षम ‘ओरेश्निक’ (Oreshnik) मिसाइल सिस्टम को बेलारूस में तैनात कर दिया है। साथ ही रूसी रक्षा मंत्रालय ने आधिकारिक तौर पर इसके सक्रिय रूप से सेवा में शामिल होने की घोषणा भी कर दी है।
ओरेश्निक मिसाइल सिस्टम के बारे मे:
- ‘ओरेश्निक’ (रूसी भाषा में इसका अर्थ ‘हेज़ल ट्री’ है) एक मध्यम दूरी की हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल (IRBM) है।
- यह मिसाइल मैक 10 (ध्वनि की गति से 10 गुना ज्यादा, लगभग 12,350 किमी/घंटा) से अधिक की गति प्राप्त कर सकती है।
- इसकी मारक क्षमता 500 से 5,500 किलोमीटर के बीच अनुमानित है, जो इसे यूरोप के किसी भी हिस्से को निशाना बनाने में सक्षम बनाती है।
- यह मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टार्गेटेबल री-एंट्री व्हीकल्स (MIRV) से लैस है, जिसका अर्थ है कि एक ही मिसाइल एक साथ 6 अलग-अलग लक्ष्यों पर प्रहार कर सकती है।
- इसकी अत्यधिक गति के कारण इसे वर्तमान की किसी भी मिसाइल रक्षा प्रणाली द्वारा इंटरसेप्ट करना असंभव है।
- ओरेश्निक परमाणु और पारंपरिक दोनों प्रकार के हथियार ले जाने में सक्षम है।
- यह मिसाइल ठोस ईंधन आधारित है, जिससे इसे बहुत कम समय में लॉन्च के लिए तैयार किया जा सकता है और लंबे समय तक भंडारण आसान होता है।
