Apni Pathshala

सैंडलवुड लेपर्ड (Sandalwood Leopard) | UPSC Preparation

Sandalwood Leopard

Sandalwood Leopard

संदर्भ:

कर्नाटक में हाल ही में “सैंडलवुड लेपर्ड” (Sandalwood Leopard) नामक एक अत्यंत दुर्लभ रंग रूप वाले तेंदुए को पहली बार देखा गया है। यह भारत में इस तरह के रंग-रूप का केवल दूसरा पुष्ट मामला है। 

सैंडलवुड लेपर्ड का परिचय:

  • हाल ही में कर्नाटक के विजयनगर जिले के शुष्क वनों में कैमरा ट्रैप के माध्यम से एक दुर्लभ रंग-रूप वाले तेंदुए की पहचान की गई है। इसे स्थानीय रूप से ‘सैंडलवुड लेपर्ड’ नाम दिया गया है।
  • सैंडलवुड लेपर्ड सामान्य भारतीय तेंदुए (Panthera pardus fusca) का एक आनुवंशिक रंग रूप (genetic colour morph) है। 
  • अधिकांश भारतीय तेंदुओं में काले धब्बों (rosettes) के साथ एक तल्खी (tawny) या सुनहला-पीला कोट होता है।
  • इस morph में, फर का रंग चंदन जैसा हल्का लाल-गुलाबी होता है और धब्बे काले के बजाय हल्के भूरे होते हैं।
  • वैश्विक स्तर पर, इस स्थिति वाले तेंदुओं को “स्ट्रॉबेरी लेपर्ड” (Strawberry Leopard) के नाम से जाना जाता है। 

असामान्य रंग का कारण:

  • हाइपोमेलानिज़्म (Hypomelanism): यह मेलेनिन (गहरे रंग का वर्णक) के उत्पादन में कमी के कारण होता है, जिससे रंग हल्का हो जाता है।
  • एरिथ्रिज़्म (Erythrism): यह अतिरिक्त लाल रंगद्रव्य (red pigmentation) या गहरे रंगद्रव्य की कमी के कारण होता है, जिसके परिणामस्वरूप लाल या गुलाबी रंग दिखाई देता है। 

विशेष: 

    • ‘भारत में तेंदुओं की स्थिति 2022’ रिपोर्ट के अनुसार, भारत में लगभग 13,874 तेंदुए हैं, जिनमें मध्य प्रदेश पहले और कर्नाटक दूसरे स्थान पर है।
    • लेपर्ड का एक अन्य प्रसिद्ध रंग रूप मेलानिस्टिक लेपर्ड (Melanistic Leopard) है, जिसे आमतौर पर “ब्लैक पैंथर” (Black Panther) या ‘कबिनी का साया’ कहा जाता है। 
    • यह अतिरिक्त मेलेनिन वर्णक के कारण होता है, जिससे जानवर पूरी तरह काला दिखाई देता है।
    • ब्लैक पैंथर कर्नाटक के कुछ हिस्सों, विशेषकर पश्चिमी घाट में (जैसे नागरहोल और भद्रा टाइगर रिजर्व) पाए जाते हैं।
  • इसकी संरक्षण स्थिति:
    • IUCN स्थिति: सुभेद्य (Vulnerable)।
    • CITES: परिशिष्ट I (Appendix I)।
    • WPA, 1972: अनुसूची I (Schedule I) – उच्चतम सुरक्षा।

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Posts

Scroll to Top