RSSB Lab Assistant Recruitment 2026 Out
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा लैब असिस्टेंट भर्ती 2026 की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। इस वर्ष इस भर्ती के माध्यम से राजस्थान के विभिन्न विभागों में प्रयोगशाला सहायक और कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक के कुल 804 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 27 जनवरी 2026 से शुरू होने वाले हैं।
RSSB Lab Assistant Recruitment 2026 Overview
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने लैब असिस्टेंट भर्ती 2026 के तहत माध्यमिक शिक्षा, कृषि और कॉलेज शिक्षा जैसे विभिन्न विभागों में कुल 804 रिक्त पदों पर आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 जनवरी 2026 से 25 फरवरी 2026 तक sso.rajasthan.gov.in के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। इस भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा पर आधारित है, जो 9 और 10 मई 2026 को प्रस्तावित है। चयनित उम्मीदवारों को पे-मेट्रिक्स लेवल-8 के अनुसार वेतन और राजस्थान सरकार की अन्य सुविधाएँ प्राप्त होंगी।
|
भर्ती निकाय |
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB/RSMSSB) |
|
पद का नाम |
प्रयोगशाला सहायक (Lab Assistant) और कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक |
|
विज्ञापन संख्या |
05/2026 |
|
कुल रिक्तियां |
804 पद |
|
आवेदन की प्रारंभिक तिथि |
27 जनवरी 2026 |
|
आवेदन की अंतिम तिथि |
25 फरवरी 2026 |
|
परीक्षा की तिथि (प्रस्तावित) |
09 और 10 मई 2026 |
|
वेतनमान (Pay Matrix) |
पे-मेट्रिक्स लेवल-8 (Level-8) |
|
चयन प्रक्रिया |
लिखित परीक्षा (MCQ) और दस्तावेज सत्यापन (DV) |
|
आधिकारिक वेबसाइट |
RSSB Lab Assistant 2026 Vacancies Detail
RSSB ने विभिन्न सरकारी विभागों में कुल 804 पदों के लिए अधिसूचना जारी की है। इसमें गैर-अनुसूचित क्षेत्र (Non-TSP) के लिए 697 पद और अनुसूचित क्षेत्र (TSP) के लिए 107 पद आरक्षित हैं। सर्वाधिक 500 रिक्तियां माध्यमिक शिक्षा विभाग में हैं। नीचे विभाग के अनुसार पदों का वितरण सारणी में दिया गया है:
|
विभाग का नाम |
पद का नाम |
कुल पद |
|
माध्यमिक शिक्षा विभाग |
प्रयोगशाला सहायक Grade-III |
500 |
|
कॉलेज शिक्षा विभाग |
प्रयोगशाला सहायक (भूगोल) |
136 |
|
राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला |
कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक |
68 |
|
कृषि विभाग |
प्रयोगशाला सहायक |
32 |
|
राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला |
प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान) |
31 |
|
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी (PHED) |
कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक |
18 |
|
सस्कृत शिक्षा विभाग |
प्रयोगशाला सहायक |
17 |
|
कुल रिक्तियां |
804 |
RSSB Lab Assistant 2026 Eligibility Criteria
Lab Assistant 2026 में आवेदन करने हेतु आवेदकों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित है (गणना 01-01-2027 के अनुसार)। इसमें आरक्षित श्रेणियों को राजस्थान सरकार के नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी। आयु सीमा के अतिरिक्त शैक्षणिक योग्यता संबंधी भी मानदंड सुनिश्चित किए गए हैं, जिन्हें नीचे सारणी में दिया गया है:
|
विज्ञान (Science) |
12वीं पास (भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान/गणित आदि विषयों के साथ) |
|
भूगोल (Geography) |
12वीं पास (भूगोल विषय के साथ) |
|
कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक |
12वीं पास (विज्ञान संकाय) + कंप्यूटर सर्टिफिकेट/डिप्लोमा अनिवार्य |
|
अनिवार्य ज्ञान |
देवनागरी लिपि में हिंदी का ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति की जानकारी |
RSSB Lab Assistant 2026 Application Fee
Lab Assistant 2026 के लिए आवेदन करने हेतु आवेदन शुल्क का भुगतान किया जाना अनिवार्य है। राजस्थान में अब वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) प्रणाली लागू है। जिन अभ्यर्थियों ने पहले OTR शुल्क जमा कर दिया है, उन्हें दोबारा शुल्क नहीं देना होगा। नए पंजीकरण के लिए शुल्क विवरण नीचे दिया गया है:
|
श्रेणी (Category) |
आवेदन शुल्क (OTR) |
|
सामान्य / OBC (क्रीमी लेयर) / MBC |
₹ 600 |
|
EWS / OBC (नॉन-क्रीमी लेयर) / SC / ST |
₹ 400 |
|
दिव्यांगजन (PwBD) |
₹ 400 |
|
आवेदन में संशोधन (Correction Fee) |
₹ 300 |
RSSB Lab Assistant 2026 Application Process
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा लैब असिस्टेंट भर्ती 2026 हेतु आवेदन प्रक्रिया को पूर्णतः डिजिटल बनाया गया है। आवेदन करने हेतु अभ्यर्थियों को राजस्थान एकल साइन-ऑन (SSO) पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। 27 जनवरी 2026 से पोर्टल सक्रिय होगा। नीचे आवेदन करने संबंधी प्रक्रिया को चरणबद्ध सारणी में उपलब्ध कराया गया है जिन्हें अपना कराप आसानी से इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
|
चरण 1: पोर्टल लॉगिन आधिकारिक SSO राजस्थान पोर्टल पर जाकर अपनी SSO ID और पासवर्ड से लॉगिन करें। |
|
|
चरण 2: भर्ती का चयन डैशबोर्ड पर ‘Recruitment Portal’ पर क्लिक करें और ‘Ongoing Recruitment’ में लैब असिस्टेंट 2026 का चयन करें। |
|
|
चरण 3: OTR पंजीकरण यदि आपने पहले पंजीकरण नहीं किया है, तो ‘One Time Registration’ (OTR) पूरा करें और शुल्क का भुगतान करें। |
|
|
चरण 4: विवरण भरें आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और पते का विवरण सावधानीपूर्वक भरें। |
|
|
चरण 5: दस्तावेज अपलोड नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो (JPEG/JPG) और हस्ताक्षर (Sign) निर्धारित साइज में अपलोड करें। |
|
|
चरण 6: शुल्क भुगतान श्रेणी के अनुसार देय शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (UPI/Card/Net Banking) से करें। |
|
|
चरण 7: प्रिंटआउट अंत में ‘Final Submit’ करें और भविष्य के संदर्भ के लिए भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें। |
FAQs: RSSB Lab Assistant Recruitment 2026
- RSSB Lab Assistant Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कब से शुरू होंगे?
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 जनवरी 2026 से आधिकारिक रूप से शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थी अपनी SSO ID के माध्यम से 25 फरवरी 2026 की मध्यरात्रि तक आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
- RSSB Lab Assistant Recruitment 2026 के लिए कुल कितने पदों पर अधिसूचना जारी की गई है?
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने इस वर्ष कुल 804 रिक्त पदों के लिए अधिसूचना जारी की है। इसमें विज्ञान, भूगोल और गृह विज्ञान जैसे विभिन्न विषयों के लिए प्रयोगशाला सहायक और कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक के पद शामिल हैं।
- क्या RSSB Lab Assistant 2026 परीक्षा में नकारात्मक अंकन (Negative Marking) का प्रावधान है?
हाँ, RSSB Lab Assistant Recruitment 2026 की लिखित परीक्षा में नकारात्मक अंकन लागू होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए उस प्रश्न के लिए निर्धारित अंकों का 1/3 भाग काटा जाएगा, इसलिए अभ्यर्थियों को सावधानीपूर्वक उत्तर देने की सलाह दी जाती है।
- RSSB Lab Assistant Recruitment 2026 के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता क्या है?
विज्ञान वर्ग के पदों के लिए अभ्यर्थी का 12वीं कक्षा (विज्ञान संकाय) में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। भूगोल पदों के लिए 12वीं में भूगोल विषय होना आवश्यक है। साथ ही, देवनागरी लिपि में हिंदी और राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान होना अनिवार्य है।
Explore our Books: https://apnipathshala.com/product-category/books/
