Apni Pathshala

ग्लोबल सॉफ्ट पावर इंडेक्स 2026 में भारत 32वें स्थान पर रहा (India ranked 32nd in the Global Soft Power Index 2026) | Apni Pathshala

India ranked 32nd in the Global Soft Power Index 2026

India ranked 32nd in the Global Soft Power Index 2026

संदर्भ:

हाल ही में जारी ग्लोबल सॉफ्ट पावर इंडेक्स 2026 में भारत 32वें स्थान पर रहा।

  • Global Soft Power Index रिपोर्ट लंदन स्थित प्रमुख ब्रांड वैल्यूएशन कंसल्टेंसी Brand Finance द्वारा जारी की जाती है।
  • इस इंडेक्स में UN के कुल 193 सदस्य देशों को 55 पैमानों पर रैंक करते हुए उनको स्कोर दिया गया है।

सूचकांक में भारत की स्थिति:

  • स्थान: भारत इस वर्ष के सूचकांक में 32वें स्थान पर रहा है, जो पिछले वर्ष (2025 में 30वीं रैंक) की तुलना में दो पायदान की गिरावट दर्शाता है। 
  • कुल स्कोर: 100 में से 48.0 (पिछले वर्ष 49.8 था)।
  • गिरावट का कारण: वैश्विक अनिश्चितता के बीच गवर्नेंस (शासन) और ‘नेट पॉजिटिव इम्पैक्ट’ जैसे स्तंभों में गिरावट। 

सॉफ्ट पावर क्या है? 

    • सॉफ्ट पावर शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग जोसेफ न्ये (Joseph Nye) ने किया था। यह किसी राष्ट्र की वह क्षमता है जिससे वह सैन्य बल या आर्थिक दबाव के बजाय आकर्षण और विश्वास के माध्यम से अन्य देशों की प्राथमिकताओं को प्रभावित करता है। 
  • सॉफ्ट पावर के तत्व:
    • संस्कृति: कला, सिनेमा (बॉलीवुड), संगीत, और खान-पान।
    • मूल्य और आदर्श: लोकतंत्र, मानवाधिकार, और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता।
    • विदेश नीति: शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व, विकास सहायता, और मानवीय सहायता (जैसे वैक्सीन कूटनीति)। 

भारत के प्रमुख शक्ति स्तंभ:

  • परिचितता (Familiarity): भारत वैश्विक स्तर पर 13वें स्थान पर है, जो दुनिया भर में भारतीय संस्कृति और ब्रांड की गहरी पैठ को दर्शाता है।
  • सांस्कृतिक विरासत: संस्कृति और विरासत श्रेणी में भारत 19वें स्थान पर है। योग, आयुर्वेद और भारतीय व्यंजन (Cuisine) इसमें प्रमुख भूमिका निभाते हैं।
  • भविष्य की विकास क्षमता: व्यापार और वाणिज्य के अंतर्गत ‘फ्यूचर ग्रोथ पोटेंशियल’ में भारत विश्व में शीर्ष देशों में शामिल है।
  • प्रभाव (Influence): वैश्विक राजनीति और रणनीतिक निर्णयों में भारत का प्रभाव 17वें स्थान पर बना हुआ है। 

चुनौतियाँ:

  • गवर्नेंस (Governance): शासन व्यवस्था की वैश्विक धारणा में भारत 100वें स्थान पर खिसक गया है।
  • प्रतिष्ठा (Reputation): हालाँकि भारत बहुत प्रसिद्ध है, लेकिन सकारात्मक प्रतिष्ठा के मामले में यह 73वें स्थान पर है।
  • नेट पॉजिटिव इम्पैक्ट: इस मानक पर भारत 123वें स्थान पर रहा, जो दर्शाता है कि वैश्विक जनमत अभी भी भारत के वैश्विक योगदान को पूरी तरह सकारात्मक नहीं मानता। 

वैश्विक विश्लेषण:

देश

रैंक 2026

स्कोर

स्थिति

अमेरिका

1

74.9

शीर्ष पर बरकरार (स्कोर में गिरावट)

चीन

2

73.5

अमेरिका के साथ अंतर को कम किया

जापान

3

71

ब्रिटेन को पीछे छोड़ते हुए ऊपर आया

UK 

4

69.2

अब तक की उसकी सबसे निचली रैंक 

पाकिस्तान

84

भारी गिरावट दर्ज की गई

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Posts

Scroll to Top