Apni Pathshala

सेशेल्स गणराज्य (Republic of Seychelles) | UPSC Preparation

Republic of Seychelles

Republic of Seychelles

संदर्भ:

सेशेल्स गणराज्य के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी अपनी पहली पांच दिवसीय राजकीय भारत यात्रा पर चेन्नई पहुँचे। अक्टूबर 2025 में पदभार ग्रहण करने के बाद उनकी यह पहली विदेश यात्रा है, जो भारत और सेशेल्स के बीच गहरे रणनीतिक और ऐतिहासिक संबंधों को दर्शाती है।

सेशेल्स के बारे में:

  • भौगोलिक स्थिति: सेशेल्स 115 द्वीपों का एक द्वीपसमूह है। यह अफ्रीका के पूर्वी तट से लगभग 1,500 किमी दूर स्थित है। सेशेल्स हिंद महासागर के पश्चिमी भाग में स्थित एक अत्यंत रणनीतिक द्वीप राष्ट्र है। इसके निकटतम पड़ोसी देशों में मॉरीशस, मेडागास्कर और कोमोरोस शामिल हैं।
  • राजधानी और जनसंख्या: इसकी राजधानी विक्टोरिया (Victoria) है, जो माहे (Mahé) द्वीप पर स्थित है। यह अफ्रीका के सबसे छोटे देशों में से एक है, जिसकी जनसंख्या लगभग 1 लाख के करीब है।
  • राजनीतिक व्यवस्था: सेशेल्स एक एकात्मक राष्ट्रपति गणतंत्र है। डॉ. पैट्रिक हर्मिनी ने अक्टूबर 2025 में राष्ट्रपति का पदभार ग्रहण किया था।
  • आर्थिक आधार: सेशेल्स की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से पर्यटन (Tourism) और मत्स्य पालन (Fisheries) पर निर्भर है। 
  • विशेष आर्थिक क्षेत्र (EEZ): यद्यपि सेशेल्स का भूमि क्षेत्र छोटा है, लेकिन इसका विशाल विशेष आर्थिक क्षेत्र (लगभग 1.3 मिलियन वर्ग किमी) इसे समुद्री संसाधनों और सुरक्षा की दृष्टि से एक विशाल शक्ति बनाता है।
  • सांस्कृतिक विविधता: यहाँ की संस्कृति में अफ्रीकी, यूरोपीय और एशियाई (विशेषकर भारतीय) प्रभावों का मिश्रण है। सेशेलो क्रियोल (Seychellois Creole) यहाँ की प्रमुख भाषा है।

भारत-सेशेल्स संबंध:

  • SAGAR विजन: सेशेल्स भारत के SAGAR (Security and Growth for All in the Region) विजन और नई ‘MAHASAGAR’ नीति के केंद्र में है। भारत इसे हिंद महासागर में अपना एक प्रमुख समुद्री पड़ोसी मानता है।
  • तटीय निगरानी: भारत ने सेशेल्स में छह तटीय निगरानी रडार प्रणालियां (Coastal Surveillance Radar Systems) स्थापित की हैं, जो समुद्री डकैती और अवैध मत्स्यन को रोकने में मदद करती हैं।
  • असम्पशन द्वीप परियोजना (Assumption Island Project): दोनों देशों के बीच असम्पशन द्वीप पर बुनियादी ढांचे को विकसित करने के लिए एक समझौता हुआ है। 
  • रक्षा उपकरण: भारत ने सेशेल्स को डोर्नियर विमान, गश्ती जहाज (जैसे PS Constant) और सैन्य वाहन उपहार में दिए हैं।
  • क्षमता निर्माण (ITEC): सेशेल्स के नागरिक भारतीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग (ITEC) कार्यक्रम का लाभ उठाते हैं। भारत सेशेल्स के पुलिस और सैन्य कर्मियों को प्रशिक्षण प्रदान करता है।
  • बुनियादी ढांचा: भारत ने सेशेल्स में नए उच्च न्यायालय भवन (New High Court Building) और नागरिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के निर्माण में वित्तीय सहायता प्रदान की है।
  • सैन्य अभ्यास: दोनों देशों के बीच द्विवार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘LAMITYE’ (लामित्ये) का आयोजन किया जाता है, जिसका 10वां संस्करण 2024 में हुआ था।
  • उपहार और सहायता: भारत ने सेशेल्स को तटीय निगरानी के लिए डोरनियर विमान, तेज गश्ती पोत (जैसे PS जोरोस्टर) और तटीय रडार प्रणाली (CSRS) उपहार में दी है। 
  • भारतीय मूल: ​सेशेल्स की कुल आबादी का लगभग 11% हिस्सा भारतीय मूल (PIO) का है। वे देश के व्यापार और सामाजिक ताने-बाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
  • सांस्कृतिक आदान-प्रदान: हर साल ‘सेशेल्स-भारत दिवस’ मनाया जाता है, जो दोनों देशों के बीच जन-जन के जुड़ाव (People-to-People ties) को मजबूत करता है।

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Posts

Scroll to Top