Apni Pathshala

Bihar Police SAP Recruitment 2026

Bihar Police SAP Recruitment 2026

बिहार कैबिनेट द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बिहार पुलिस के अंतर्गत विशेष सहायक पुलिस (Special Auxiliary Police – SAP) की 17,000 पदों पर भर्ती के लिए अनुबंध (Contract) आधारित बहाली की स्वीकृति प्रदान की गई है। बिहार पुलिस द्वारा जल्द ही इससे संबंधित विस्तृत अधिसूचना जारी की जाएगी। 

Bihar Police SAP Recruitment 2026 Overview 

बिहार पुलिस के अंतर्गत स्पेशल ऑक्जिलरी पुलिस (SAP) भर्ती 2026 के लिए नीतीश कैबिनेट ने एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए कुल 17,000 रिक्त पदों पर अनुबंध आधारित बहाली को स्वीकृति दी है। यह भर्ती विशेष रूप से भारतीय सेना और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों (CAPF) से सेवानिवृत्त पूर्व सैनिकों के लिए है, जिसका मुख्य उद्देश्य राज्य में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना है। इन 17,000 पदों में JCO के 150 पद, जवानों के 16,300 पद और रसोइयों (Cook) के 550 पद शामिल किए गए हैं। इसमें चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से दस्तावेजों के सत्यापन, शारीरिक फिटनेस और साक्षात्कार पर आधारित होगी, जिसमें कोई कठिन लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी। भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना जल्द ही बिहार पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी, और चयनित कर्मियों को 11 महीने के अनुबंध पर नियुक्त किया जाएगा, जिसे संतोषजनक सेवा के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकेगा।

संगठन

बिहार पुलिस विभाग (गृह विभाग, बिहार सरकार)

भर्ती का नाम

स्पेशल ऑक्जिलरी पुलिस (SAP) बहाली 2026

कुल रिक्तियां

17,000 पद

पदों के प्रकार

JCO (150), जवान (16,300), रसोइया (550)

भर्ती का आधार

अनुबंध (Contract-based)

पात्र उम्मीदवार

सेवानिवृत्त पूर्व सैनिक (Ex-Army) और अर्धसैनिक कर्मी

चयन प्रक्रिया

दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक जांच एवं साक्षात्कार

कार्यक्षेत्र

बिहार राज्य के विभिन्न जिले एवं पुलिस इकाइयाँ

आधिकारिक वेबसाइट

state.bihar.gov.in/polic

Bihar Police SAP Eligibility Criteria 2026 

बिहार पुलिस सैप भर्ती 2026 के लिए पात्रता मानदंड अन्य सामान्य भर्तियों से भिन्न हैं। यह भर्ती पूरी तरह से अनुभव और पूर्व सेवा पर आधारित है। 

श्रेणी

केवल सेवानिवृत्त पूर्व सैनिक (Ex-Army) और केंद्रीय अर्धसैनिक बल (CAPF) के कर्मी।

आयु सीमा

अधिकतम आयु सामान्यतः 45 से 50 वर्ष (अधिसूचना के अनुसार छूट संभव)।

शैक्षणिक योग्यता

सैन्य सेवा के दौरान प्राप्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र (न्यूनतम मैट्रिकुलेशन समकक्ष)।

अन्य योग्यता

उम्मीदवार के पास ‘डिस्चार्ज बुक’ और उत्कृष्ट सेवा रिकॉर्ड होना अनिवार्य है।

मेडिकल स्थिति

उम्मीदवार शारीरिक रूप से स्वस्थ (SHAPE-1 या समकक्ष) होना चाहिए।

Bihar Police SAP Selection Process 2026 

Bihar Police SAP 2026 मे चयन प्रक्रिया के लिए कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी, बल्कि सीधे साक्षात्कार और दस्तावेजों के सत्यापन के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा। चयन प्रक्रिया संबंधी चरणों का विवरण नीचे दिया गया है: 

दस्तावेज सत्यापन

डिस्चार्ज बुक, PPO (Pension Payment Order) और चरित्र प्रमाण पत्र की जांच।

शारीरिक मानक

बुनियादी फिटनेस जांच (ऊंचाई और वजन का मानक)।

साक्षात्कार

चयन समिति द्वारा उम्मीदवार की मानसिक सजगता और कार्य क्षमता का मूल्यांकन।

मेडिकल परीक्षण

अनुबंध से पहले सामान्य स्वास्थ्य जांच।

Bihar Police SAP Salary 2026

बिहार पुलिस के अंतर्गत स्पेशल ऑक्जिलरी पुलिस (SAP) के पदों पर भर्ती होने वाले उम्मीदवारों के लिए राज्य सरकार ने मानदेय में उल्लेखनीय वृद्धि की है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए स्वीकृत इन 17,000 पदों पर नए और आकर्षक वेतन नियम लागू होंगे, जो निम्नलिखित है:

पद का नाम (Post Name)

नया/संशोधित मानदेय (New Salary)

JCO (जूनियर कमीशन अधिकारी)

₹35,000 प्रति माह

सैप जवान (SAP Jawan)

₹30,000 प्रति माह

रसोइया (Cook)

₹25,000 प्रति माह

FAQs: Bihar Police SAP Recruitment 2026

Q1. क्या सामान्य नागरिक (Fresh Candidates) बिहार पुलिस SAP के लिए आवेदन कर सकते हैं? 

उत्तर: नहीं, सैप (SAP) भर्ती केवल भारतीय सेना और अर्धसैनिक बलों से सेवानिवृत्त पूर्व सैनिकों के लिए है। सामान्य नागरिक बिहार पुलिस कांस्टेबल की नियमित भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Q2. Bihar Police SAP 2026 जवानों का मुख्य कार्य क्या होता है? 

उत्तर: इनका मुख्य कार्य विधि-व्यवस्था बनाए रखना, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा और नियमित पुलिस बल के साथ मिलकर गश्त करना है।

Q3. क्या Bihar Police SAP 2026 एक स्थायी सरकारी नौकरी है? 

उत्तर: नहीं, यह अनुबंध (Contract) आधारित बहाली है, जिसे समय-समय पर राज्य सरकार की आवश्यकता के अनुसार विस्तारित किया जाता है।

Trending Articles

HSSC Group C Mains Exam Notification 2026 Out

UPSC CSE Notification 2026 Out

Rajasthan LDC Vacancy 2026 Out

HSSC Stenographer Recruitment 2026 Out

Bihar Police SI Prohibition Recruitment 2026 Out

RSSB Lab Assistant Recruitment 2026 Out

BPSC Auditor Recruitment 2026 Out

RRB Group D Recruitment 2026 Out

India Post GDS Recruitment 2026 Out

Explore our Books: https://apnipathshala.com/product-category/books/

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Blogs

Scroll to Top